दुनिया

क्या गायब कर दिए गए इमरान खान? PAK के पूर्व PM की बहनें जेल के बाहर धरने पर बैठीं, 3 हफ्ते से नहीं मिल पा रहा परिवार

Imran Khan Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में फिर कुछ अफवाहें उड़ रही हैं. इमरान खान को जनवरी 2025 में अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, उनके परिजन और समर्थक तभी से उनकी रिहाई की कोशिश कर रहे हैं. अभी उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि क्या जेल प्रशासन उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा दे रहा है?

कुछ समय पहले PTI कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच ये अफवाहें भी उड़ी थीं कि इमरान खान (Imran Khan) की हत्‍या हो गई है. मई के महीने में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ नेताओं ने कहा था कि जेल में बंद इमरान खान की हत्या की साजिश रची जा रही है. उसके बाद सोशल मीडिया पर इमरान की मौत की पोस्‍ट देखी गईं. PTI के शीर्षक से वायरल हुए एक लेटर में कहा गया कि पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रची जा रही है. हालांकि, ये लेटर बाद में फर्जी निकला.

अदियाला जेल के बाहर धरने पर इमरान की बहनें

आज सुबह से ही पाकिस्‍तानी मीडिया में इमरान खान (Imran Khan) की बहनों के धरने की खबरें नजर आ रही हैं. इमरान खान की तीनों बहनें— अलीमा खान, डॉ. उज़मा खान और नौरीन नियाज़ी— 26 नवंबर को अदियाला जेल के बाहर पहुंचीं, लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली. नौरीन नियाज़ी ने मीडिया से कहा, “हमें भाई की सेहत और ठिकाने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी जा रही. अगर वे स्वस्थ हैं, तो हमें उनसे मुलाकात क्यों नहीं करने दी जा रही?”

पुलिस ने महिलाओं को लाठियां मारीं: PTI समर्थक

इस बीच PTI के सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि इमरान खान (Imran Khan) की बहनें शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रही थीं, लेकिन पुलिस ने अचानक हस्तक्षेप किया. एक PTI कार्यकर्ता ने कहा, “पुलिस ने महिलाओं पर लाठियां चलाईं, यह अमानवीय है.” जेल अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से मुलाकात स्थगित की गई है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं दिया. दूसरी ओर कुछ PTI समर्थकों का कहना है कि अदियाला जेल में कैद के दौरान इमरान को बहुत प्रताडि़त किया जा रहा था.

अगस्त 2023 से अदियाला जेल में हैं इमरान खान

इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में हैं, जहां अल-कादिर ट्रस्ट केस में उन पर 60 एकड़ जमीन दान लेकर राज्य को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप है. उनकी पत्नी बुशरा बीवी को 7 वर्ष की सजा मिली. अन्य मामलों में भी वे फंसे हैं. अफगानिस्तान की मीडिया में पाकिस्तान सरकार पर इमरान को “गुप्त रूप से स्थानांतरित” करने के आरोप लग रहे हैं, जो अफवाहों को हवा दे रहे हैं. एक PTI नेता ने कहा, “यह दमन का नया दौर है. आवाम जागेगी.” इमरान के वकील बैरीलिस ने भी चिंता जताई है. सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया, जिससे सस्पेंस बढ़ रहा है.

यह भी पढ़िए: क्या इमरान खान की हत्या हो गई है? PAK के पूर्व PM के बारे में सोशल मीडिया पर सामने आया ये लेटर फर्जी है!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

6 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

20 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

29 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

33 minutes ago