Categories: दुनिया

दमिश्क में इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत, कई घायल

Israel Airstrike in Damascus: सीरिया की राजधानी दमिश्क के माजेह वेस्टर्न विला क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत पर इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुआ यह हमला जनवरी में हुए इजरायली हमले के बाद हुआ है, जिसमें पांच ईरान के नागरिकों समेत 13 लोग मारे गए थे. विला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक इजरायली हमले में तीन नागरिक मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए थे.

जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान

इस क्षेत्र में कई राजनयिक मिशन और उच्चस्तरीय आवास स्थित हैं और इसे पहले भी हमलों में निशाना बनाया गया है. ऐसा माना जाता है कि यहां ईरानी और फिलिस्तीनी गुटों के कमांडर मौजूद हैं. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है.

सीरिया से पलायन कर गए 52 हजार से ज्यादा लेबनानी नागरिक

बता दें कि हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद इजरायली सेना लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है. इसी बीच स्थानीय मीडिया के अनुसार, इजरायली सैन्य कार्रवाई तेज होने के बाद से अब तक 52 हजार से ज्यादा लेबनानी नागरिक सीरिया चले गए हैं.

अल-वतन ऑनलाइन ने सीरिया के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ माइग्रेशन एंड पासपोर्ट के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि लेबनानी शरणार्थियों के अलावा लगभग 1 लाख 25 हजार सीरिया के नागरिक भी अपने वतन लौट आए हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

16 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

24 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

40 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

50 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

59 minutes ago