देश

विनेश फोगाट ने सुनाया किस्सा, ‘बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी के घर से टिफिन में आता था खाना’

कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वे लोग भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे. उस समय उनलोगों के लिए प्रियंका गांधी के घर से उन लोगों के लिए खाता आता था. विनेश ने कहा कि प्रियंका गांधी के घर से हमारे लिए टिफिन में खाना आता था.

टिफिन में आता था खाना

विनेश ने कहा कि, ‘जंतर-मंतर पर जब बैठे थे, उस समय जब प्रियंका जी हमारे पास आईं, तब लगा कि कुछ तो है इस परिवार में. वो सच्चाई, वो ईमानदारी और उनका आना हमे राजनीतिक स्टंट नहीं लगा. वो अपने तरीके से बात कीं. फिर तीन चार दिन तक उन्होंने अपने घर से खाना भी भेजवाया. कभी ये चीज पब्लिक में नहीं आई. फिर बीच-बीच में वो बातचीत करते रहते थे, कहते थे किसी भी चीज की जरूरत हो तो हम हेल्प करेंगे. एक समय ऐसा भी आया था कि जब लगा कि रेसलिंग तो हमलोग अब कर नहीं सकते, हमलोग देश छोड़ने की बात भी करने लगे थे. तब हमलोग प्रियंका जी से मिले और रोने लगे, फिर उन्होंने अपने पिताजी का एक किस्सा सुनाया और हमलोगों को ढांढ़स बंधाया.

विधानसभा चुनाव में आजमा रही हैं किस्मत

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को अयोग्य करार दे दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने रेसलिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था. ओलंपिक से आने के कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने वीर सावरकर पर दिया विवादित बयान, बोले- जिन्ना के मुकाबले सावरकर ज्यादा कट्टरपंथी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

23 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

35 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago