Categories: दुनिया

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ‘दो महत्वपूर्ण’ ऑपरेटिव मारे गए, इजरायली सेना का दावा

Israel Iran War: इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान में दो “प्रमुख” हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मार गिराया है, जो उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार थे. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने “खियाम क्षेत्र के हिजबुल्लाह कमांडर फारूक अमीन अलासी और खियाम क्षेत्र में राडवान फोर्स कंपनी कमांडर यूसुफ अहमद नून पर हमला किया और उन्हें मार गिराया”.

आईडीएफ ने बताया कि अलासी “गैलील पैनहैंडल और विशेष रूप से मेटुला में इजरायली समुदायों पर कई एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट हमलों” के लिए जिम्मेदार था, और नून “गैलील क्षेत्र में इजरायली समुदायों और क्षेत्र में काम कर रहे आईडीएफ सैनिकों पर रॉकेट और एंटी-टैंक मिसाइल हमलों” के लिए जिम्मेदार था.

हिजबुल्लाह के दो सैन्य अधिकारी मारे गए

लेबनानी रक्षा सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने लेबनान के दक्षिण-पूर्वी शहर खियाम में एक दो मंजिला इमारत पर हवा से जमीन पर मार करने वाली चार मिसाइलें दागीं, जिसमें हिजबुल्लाह के दो सैन्य अधिकारी मारे गए और घर नष्ट हो गया.

इजरायली सेना के बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा था हमला

सूत्रों ने बताया कि यह हमला हिजबुल्लाह के मुख्य गढ़ खियाम में इजरायली सेना के बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा था. उन्होंने कहा, “खियाम में इजरायली सेना के प्रवेश के साथ, यह अपने जमीनी अभियान के सबसे गहरे बिंदु पर पहुंच गया है.”

हिजबुल्लाह ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने अपनी उत्तरी सीमा पार कर लेबनान में जमीनी अभियान शुरू किया था.

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 hours ago