Categories: देश

दिल्ली की आबोहवा हुई जहरीली, 10 इलाकों में औसतन एक्यूआई पहुंचा 400 के करीब

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. प्रदूषण के चलते नागरिकों को सुबह की सैर पर जाने में भी दिक्कत हो रही है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासकर यह चिंताजनक स्थिति है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार सोमवार सुबह 6:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 बना हुआ है, जो की गंभीर श्रेणी में आता है.

दिल्ली के 10 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से करीब

दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 278, गुरुग्राम में 276, गाजियाबाद में 294, ग्रेटर नोएडा में 240 और नोएडा में एक्यूआई 304 बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के 10 इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है. आनंद विहार में 432, अशोक विहार में 408, बवाना में 406, जहांगीरपुरी में 412, मुंडका में 402, एनएसआईटी द्वारका में 411, पंजाबी बाग में 404, रोहिणी में 406, विवेक विहार में 418, वजीरपुर में एक्यूआई 411 बना हुआ है.

दिल्ली के 25 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर

इन सबके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और गले में खराश की समस्या बनी हुई है. दिल्ली के 25 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है. अलीपुर में 385, आया नगर में 369, मथुरा रोड में 362, डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में 381, द्वारका सेक्टर 8 में 395, आईजीआई एयरपोर्ट में 371, दिलशाद गार्डन में 302, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 353, लोधी रोड में 305, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 378, नजफगढ़ में 370, नरेला में 375, नेहरू नगर में 398, न्यू मोती बाग में 400, नॉर्थ कैंपस में डीयू में 389, पटपड़गंज में 400, पूषा में 350, आरके पुरम में 392, शादीपुर में 375, अरविंदो मार्ग मे 366, और सिरी फोर्ट में 366 अंक बना हुआ है.

दिल्ली में प्रदूषण के कारण धुंध की मोटी परत ने शहर को ढक लिया है. आईएएनएस ने लोगों से बात कर जब उनका हाल जाना तो लोग बेवजह बाहर निकलने में कतरा रहे हैं. खासकर सुबह की सैर पर निकलने से पहले एक्यूआई को चैक करना पड़ रहा है.

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago