दुनिया

गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

Israel Gaza War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग के लिए हजारों इजरायलियों ने प्रदर्शन किया. इजरायल में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और हड़तालें हुईं, जो गाजा में चल रहे युद्ध और सरकार की नीतियों के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश को दर्शाती हैं.

300 से ज्यादा जगहों पर हुई रैलियों में लाखों लोगों ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट के अनुसार, आलोचकों को डर है कि इजरायल का गाजा शहर और मध्य गाजा पर कब्जा करने के लिए नया सैन्य अभियान उन 49 बंधकों के लिए खतरा बन सकता है जो अभी भी हमास के कब्जे में हैं. प्रदर्शनों का आयोजन करने वाले बंधक और लापता परिवार फोरम ने कहा कि देश भर में 300 से ज्यादा जगहों पर हुई रैलियों में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया.

कई कंपनियों ने अपने कार्यालय किए बंद

तेल अवीव में विरोध प्रदर्शनों के दौरान सड़कों को खाली करा दिया गया, और गाजा युद्ध को समाप्त करने और बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम की मांग को लेकर जनता सड़कों पर उतरी. इस प्रदर्शन के समर्थन में माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, और फाइवर जैसी प्रमुख कंपनियों की स्थानीय शाखाओं सहित कई कंपनियों ने अपने कार्यालय बंद कर दिए.

ये भी पढ़ें: India-Pakistan संघर्ष-विराम पर अमेरिका की पैनी नजर, रुबियो बोले- कभी भी टूट सकता है भारत-पाक संघर्ष

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क सहित राजमार्गों को किया अवरुद्ध

प्रदर्शनकारियों ने यरूशलम जाने वाली मुख्य सड़क सहित राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया, टायरों में आग लगा दी और परिवहन बाधित कर दिया. प्रदर्शनकारी बंधक संघर्ष के प्रतीक पीले बैनरों के साथ इजराइली झंडे लिए हुए थे, नारे लगा रहे थे और ढोल बजा रहे थे.पुलिस ने कुछ लोगों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करने और कम से कम 38 लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना दी.

वित्त मंत्री बेज़ालेल स्मोट्रिच ने प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की

वित्त मंत्री बेज़ालेल स्मोट्रिच ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की. उन्होंने इन प्रदर्शनों को “हमास के हाथों में खेलने वाला एक विकृत और हानिकारक अभियान” करार दिया. स्मोट्रिच ने कहा कि युद्धविराम समझौते के लिए दबाव डालना “बंधकों को सुरंगों में दफना देगा” और इजरायल को “अपने दुश्मनों के सामने आत्मसमर्पण” करने के लिए मजबूर करेगा.

हमास को खत्म करने” की मांगों को किया खारिज

इसके विपरीत, पूर्व बंधक गादी मोसेस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि “युद्ध का रास्ता किसी समाधान तक नहीं ले जाएगा.” उन्होंने “हमास को खत्म करने” की मांगों को खारिज कर दिया और चेतावनी दी कि हमेशा कोई न कोई दूसरा समूह सामने आ जाएगा. मोसेस ने नेताओं से “एक तर्कसंगत योजना अपनाने का आग्रह किया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago