दुनिया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता को गति देने के लिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं. जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी.

जेलेंस्की ने शेयर किया पोस्ट

जेलेंस्की ने अपने अमेरिका पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है. उन्होंने कहा, “मैं वाशिंगटन पहुंच चुका हूं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा. साथ ही, हम यूरोपीय नेताओं से भी बात करेंगे. मैं राष्ट्रपति का इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद करता हूं. हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो जाए और हमारी कोशिश है कि शांति हमेशा के लिए बनी रहे.”

क्रीमिया और डोनबास का किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा, “यह अब वैसा नहीं है जैसा कई साल पहले हुआ था, जब यूक्रेन को क्रीमिया और हमारे पूर्वी हिस्से डोनबास के एक हिस्से को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था. पुतिन ने इसे फिर से हमला करने के लिए आधार बनाया था, या जब 1994 में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दी गई थी. लेकिन, वह गारंटी प्रभावी साबित नहीं हुई.”

यूक्रेन की लड़ाई जारी

जेलेंस्की ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि बेशक, क्रीमिया को उस समय नहीं छोड़ा जाना चाहिए था, जैसे कि यूक्रेन ने 2022 के बाद कीव, ओडेसा या खार्किव को नहीं छोड़ा. यूक्रेन के लोग अपनी जमीन और अपनी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

ट्रंप और सहयोगियों का किया धन्यवाद

उन्होंने कहा कि अब हमारे सैनिकों को डोनेट्स्क और सूमी इलाकों में कामयाबी मिली है. मुझे पूरा भरोसा है कि हम यूक्रेन की रक्षा करेंगे और उसे मजबूत सुरक्षा देंगे. हम हमेशा राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के सभी लोगों और हर एक साथी और सहयोगी के समर्थन और मदद के लिए आभारी रहेंगे.

रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा, जिसकी शुरुआत उसने खुद की थी. मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की ओर आगे बढ़ाएगी.

वैश्विक नेताओं की बैठक

बता दें कि जेलेंस्की के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन भी व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को शांति समझौते का सुझाव दिया था. यह सुझाव उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद दिया था.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

21 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

23 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

32 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

44 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

52 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

1 hour ago