दुनिया

Israel Hamas War: इजरायली सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश, अमेरिका ने ‘ग्‍लोबमास्‍टर’ के साथ भेजा जंगी बेड़ा

Israel Palestine Conflict: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. शनिवार, 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकी संगठन ‘हमास’ ने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर लड़ाई की शुरुआत की और इजराइली सीमा में दाखिल होकर सैकड़ों महिला-पुरुषों व बच्चों को मार डाला. इसके बाद इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान कर दिया. अब इजराइल सरकार ने कहा है कि सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे के आदेश दिए गए हैं. इसके लिए 48 घंटे में 3 लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर भेजा जा चुका है. वहीं, अमेरिका ने भी इजराइल की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोतों का बेड़ा भूमध्‍य-सागर में रवाना कर दिया है.

इजराइल के विमानों ने रात भर गोले बरसाए

इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया है. गाजा बॉर्डर पर इजराइल ने अपने एक लाख सैनिक भेजे हैं. इजराइल की एयरफोर्स की ओर से कहा गया कि जवाबी कार्रवाई में हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के 500 वॉर रूम तबाह कर दिए गए हैं. वहीं, हर घंटे तेज होती जंग के बीच इजरायल में अमेरिका अपने लड़ाकू विमानों की तैनाती करेगा. इसमें F-16 और F-35 जैसे विध्वंसक विमान शामिल हैं. इनके अलावा अमेरिका ने अपना ग्‍लोबमास्‍टर विमान भी इजरायल भेजा है, जिसमें बड़े-बड़े हथियार और सैनिकों की खेप पहुंचाई जा रही है.

अगवा किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिशें

दूसरी तरफ, हमास ने दावा किया है कि उसने इजराइल के 130 लोगों को अगवा किया है. माना जा रहा है कि उन्हें गाजा पट्‌टी में सुरंगों में रखा है. इजराइल की डिफेंस फोर्स ने बताया है कि बंधकों में महिलाएं, बच्चे और परिवार शामिल हैं. और, हमास इन बंधकों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में करेगा, ताकि इजराइल हमला करे तो उसके ही लोग मारे जाएं. इसके अलावा हमास के हमलों में अब तक 28 विदेशी नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है. इनमें नेपाल के 10, अमेरिका के 4, थाईलैंड के 12 और यूक्रेन के 2 नागरिक भी शामिल हैं. भारत समेत कई देशों ने इजराइल से अपने नागरिकों को निकालने का काम भी शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़िए: इजरायल और हमास की जंग में कूदा ‘हिजबुल्लाह’, लेबनान से दागे दर्जनों रॉकेट, कहा- हम लेंगे फिलिस्तीन का बदला

इजराइल में 18 हजार भारतीय, सभी सुरक्षित

भारतीय विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इजराइल में लगभग 18 हजार भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकतर उन्‍हीं इलाकों में हैं, जहां पर हमास और अन्‍य इस्‍लामिक चरमपंथियों ने हमला किया है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि फिलहाल सभी भारतीय सुरक्षित हैं. वहीं, इजराइल पहुंचे भारतीय पर्यटकों ने दूतावास से सुरक्षित निकाले जाने की अपील की है. थाईलैंड और कजाकिस्तान भी अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहे हैं. रोमानिया ने भी अपने 800 लोगों का रेस्क्यू किया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

32 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago