इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले की पुष्टि की.
Israel Attack Iran: पश्चिम एशिया में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. इजरायल ने बीती रात ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया है. इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान के आसपास छह सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. हमले में ईरान के IRGC प्रमुख की भी मौत हो गई है.
इजरायली हमले के बारे में इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दुनिया को बताया. वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया द्वारा भी इजरायली हमलों की खबरें दिखाई जा रही हैं. अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 13 जून 2025 को अंजाम दिए गए इजरायली हमले में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. इजरायल के लड़ाकू विमानों ने कुल 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
बड़ी घटना ये सामने आई है कि इजरायली हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई. अल-जजीरा ने दावा किया कि हमले में दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक, मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फेरेदून अब्बासी, भी मारे गए. इजराइल ने ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने का भी दावा किया है.
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ देर पहले ही राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के पास इजराइल को नुकसान पहुंचाने की क्षमता है, जिसे रोकना जरूरी है. उन्होंने कहा, “अगर दुश्मन आपको खत्म करने की बात कहे, तो उस पर यकीन करें और उसे रोकें.” नेतन्याहू ने ईरानी जनता से कहा कि इजराइल उनकी सरकार के खिलाफ है, न कि उनके. उन्होंने दावा किया कि यह हमला न केवल इजराइल, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी जरूरी था, क्योंकि ईरान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है.
नेतन्याहू ने इसे “फैसले की घड़ी” करार देते हुए इजराइली नागरिकों से अगले कुछ दिनों तक सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की.
नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इजराइल और ईरानी जनता के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम होगा. यह हमला इतिहास में एक निर्णायक कदम के रूप में दर्ज हो सकता है.
ईरान—इजरायल के टकराव को देखते हुए ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है.
यह भी पढ़िए: ईरान-इजरायल तनाव— भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, साझा किए इमरजेंसी नंबर
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…