देश

PM मोदी की शपथ देखेंगे पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बांग्लादेश से दिल्ली आईं शेख हसीना, मालदीव से मुइज्जू भी आएंगे

Narendra Modi’s oath-taking ceremony: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. राष्ट्रपति भवन में रविवार 9 जून की शाम को वह अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को नई दिल्ली पहुंची.

इसके अलावा शेख हसीना रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगी. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन कर न्योता दिया था.

बता दें कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के नेताओं को न्योता दिया गया है. शेख हसीना के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शामिल होंगे.

खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम करने वाले श्रमिकों, सफाई कर्मियों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को भी विशेष अतिथि के रूप में न्योता भेजा गया है.

इसके अलावा विकसित भारत के एंबेसडर के रूप में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को निमंत्रण भेजा गया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह का नया फॉर्मूला, क्या पार्टी के बिखरे कुनबे को एकजुट कर पाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष?

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी हलचल कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-2 लागू: जानिए अब क्या-क्या बदलेगा?

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया…

8 minutes ago

‘असली संसद में कभी पीएम नहीं बन पाएंगे राहुल गांधी’, हैदराबाद में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah Target Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पदयात्रा के…

10 minutes ago

2 नवंबर 1834: जब 36 भारतीय मजदूरों ने मॉरीशस की धरती पर रखा पहला कदम, शुरू हुई गिरमिटिया इतिहास की एक नई कहानी

1834 में 36 भारतीय मजदूरों ने 'एटलस' जहाज से मॉरीशस पहुंचकर गिरमिटिया प्रवास के एक…

46 minutes ago

जेफरी सैक्स ने की अदाणी समूह की तारीफ, कहा- भारत के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका

विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी…

55 minutes ago

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

1 hour ago