दुनिया

लेबनान पर इजरायली हवाई हमला, 34 की मौत 80 घायल

Israeli Airstrike on Lebanon: दक्षिणी और पूर्वी लेबनान पर हुए इजरायली हवाई हमलों में 34 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए. हिजबुल्लाह ने भी इजरायल को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. लेबनानी समाचार एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, पूर्वी लेबनान में 24 लोग मारे गए और 44 अन्य घायल हो गए. हताहतों की सूचना बोदाई, शमुस्टार, हाफ़िर और रास अल-ऐन कस्बों के साथ-साथ फ़्लौई, ब्रिटल, हाउर ताला और बेका घाटी के गांवों से भी मिली, जो सभी बालबेक-हर्मेल इलाके में स्थित हैं.

लेबनान में मारे गए 10 लोग

इस बीच, दक्षिणी लेबनान में 10 लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश नाबातीह के शहरों और गांवों के रहने वाले थे. एनएनए के मुताबिक अन्य मामले टायर और दक्षिण के मरजेयून जिले से रिकॉर्ड हुए.

वहीं, सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने हिजबुल्लाह के अलग अलग बयानों के आधार पर बताया कि उसके सदस्यों ने सीमा क्षेत्र में मिसाइलों और रॉकेटों से लेबनान के शहर खियाम और उत्तरी इजरायल के किबुत्ज हनीता के साथ-साथ अवीविम और डिशोन में इजरायली सैनिकों की कई सभाओं को निशाना बनाया.

सशस्त्र समूह ने कहा कि उसने लेबनान के सीमावर्ती शहर अल-बय्यादा के पूर्वी बाहरी इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले इजरायली सैनिकों के एक समूह के साथ भीषण झड़प भी की। कथित तौर पर इस हमले में इजरायली सैनिक हताहत भी हुए.

इजरायली सेना लंबे समय से कर रही लेबनान पर एयर स्ट्राइक

इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है. अक्टूबर की शुरुआत में, इजरायल ने अपनी उत्तरी सीमा पार करके लेबनान में जमीनी कार्रवाई शुरू की थी. जिसका मकसद कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

11 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

14 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

18 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

24 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

32 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

34 minutes ago