बाबूलाल मरांडी.
Jharkhand Election Results: झारखंड की धनवार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार निजामुद्दीन अंसारी को शिकस्त दी है.
जीत के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा, “यह जनता और क्षेत्र के मतदाताओं की जीत है. मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं. इस क्षेत्र की जनता ने मुझे दोबारा सेवा करने का अवसर दिया है. मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. मैं एक बार फिर धनवार निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”
महाराष्ट्र में ईवीएम पर दोषारोपण को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां चुनाव हारती है, वहां ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ देती है, जहां वह जीतती है वहां चुप रहती है. लोकतंत्र में इस तरह की बात ठीक बात नहीं है. ईवीएम से दोनों राज्यों में मतदान हुआ है. ऐसे में क्या हम इस बात को मान लें कि कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन ने सत्ता में रहते हुए कुछ गड़बड़ किया है. हार की निराशा से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस पार्टी इस तरह के आरोप लगाती रहती है.
उन्होंने आगे कहा, “मैं हेमंत सोरेन को जीत की बधाई देता हूं और झारखंड की जनता के जनादेश को स्वीकार करता हूं. चुनावी परिणाम अप्रत्याशित आए हैं, ऐसे में हम आने वाले दिनों में इसकी समीक्षा करेंगे.”
बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को 89,463 वोट मिले हैं. इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी निजामुद्दीन दूसरे स्थान पर रहे. उन्हें 56,993 वोट मिले हैं.
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जेवीएम के बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद को करीब 17,550 मतों से हराकर चुनाव जीता था. वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भाकपा उम्मीदवार राज कुमार यादव ने जेवीएम के बाबूलाल मरांडी को 10,712 मतों से हराकर सीट जीती थी.
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) की स्थापना की थी. जिसका बाद में उन्होंने भाजपा में विलय कर दिया. वह झारखंड से चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. मरांडी 1998 से 2000 तक भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री भी रहे थे. उन्हें जुलाई 2023 में झारखंड भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…