दुनिया

Israel Hamas War: स्कूल में बने हमास के अड्डे पर IDF ने बरसाए बम, हर तरफ मची चीख-पुकार, 39 आतंकी हमले में ढेर

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच छिड़ी जंग कब निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी? इसका किसी को अंदाजा नहीं है. इजरायल की डिफेंस फोर्स लगातार गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमला कर उन्हें ढेर कर रही है. इसी कड़ी में आईडीएफ ने गाजा पट्टी में एक स्कूल के अंदर बने हमास ठिकाने पर बमबारी की. जिसमें 39 आतंकियों को मार गिराए जाने का दावा इजरायली सेना ने किया है.

39 आतंकियों की हमले में मौत

इस हमले को लेकर हमास के अल-अक्सा टेलीविजन ने कम से कम 39 लोगों के मारे जाने की सूचना दी, लेकिन आंकड़ों का स्रोत नहीं बताया. फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएफए) ने बताया कि कम से कम 32 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए.

स्कूल में बना रखा था अड्डा

इजरायली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी द्वारा संचालित स्कूल पर हमला किया. एजेंसी को यूएनआरडब्ल्यूए के नाम से जाना जाता है. इजरायली सेना ने दावा किया कि हमास और इस्लामिक जिहाद संगठनों ने अपनी गतिविधियों के लिए स्कूल का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया. हालांकि, सेना ने तत्काल इसका कोई सबूत पेश नहीं किया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता सारिम बर्नी को मानव तस्करी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

इजरायली सेना का दावा

इजरायली सेना ने दावा किया, “हमले के दौरान निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने के लिए हमला करने से पहले कई कदम उठाए गए थे, जिनमें हवाई निगरानी करना और अतिरिक्त खुफिया जानकारी शामिल हैं.”

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था युद्ध

नुसेरात शरणार्थी शिविर गाजा पट्टी के मध्य में है. यह मध्य गाजा में बना एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर है जो 1948 के अरब-इजरायल युद्ध के समय से है. युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले से हुई जिसमें कम से कम 1,200 लोग मारे गए और 250 अन्य लोगों को बंधक बनाया गया. गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियान में कम से कम 36,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियानों में सैकड़ो अन्य मारे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

2 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago