Hamare Baarah
एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ (Hamare Baarah) जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी विवाद चल रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को फिल्म की रिलीज 14 जून 2024 तक के लिए टाल दी है.
पहले यह फिल्म 7 जून को रिलीज होने वाली थी, हाल ही पुणे के रहने वाले एक शख्स ने पिटीशन दायर की थी. दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला लिया.
फिल्म के कलाकारों को जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं. दरअसल इस फिल्म में एक विशेष धर्म के लोगों की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है, उन पर अत्याचार किए जाते हैं. उन पर जबरदस्ती ज्यादा बच्चे पैदा करने का भी जोर दिया जाता है.
अन्नू कपूर ने अपनी इस फिल्म पर हो रहे विवाद को लेकर कहा था कि पहले लोग यह फिल्म देखें और तब जज करें. उन्होंने कहा कि ‘हमारे बारह’ नारी सशक्तिकरण और बढ़ती जनसंख्या की बात करती है. यह किसी धर्म समुदाय की बात नहीं है.
ये भी पढ़ें: Umro Ayyar: कई देशों की टीम ने तैयार की Pakistan की पहली Superhero Film, एक्ट्रेस का दिखेगा धांसू स्टंट
पुणे के रहने वाले अजहर तंबोली ने हाईकोर्ट में पिटीशन फाइल कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की अपील की थी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और इसमें कुरान को भी गलत ढंग से दिखाया गया है.
यही नहीं ‘हमारे बारह’ के कुछ डायलॉग्स पर भी आपत्ति जताई गई है. फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला, उस पर भी सवाल उठाया गया है. वहीं ‘आजतक’ के मुताबिक, वकील अद्वैत सेठना ने बताया कि अब सेंसर बोर्ड से ‘हमारे बारह’ फिल्म में कुछ कट्स लगाने के लिए कहा गया है. फिल्म से कुछ सीन्स या डायलॉग हटाए जाने के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकती है. उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड सिर्फ फिल्म को कंट्रोल कर सकता है, उसके प्रमोशनल वीडियो या ट्रेलर को नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…