हमास के 1700 ठिकाने तबाह
Israel Palestine war: पिछले 72 घंटे में गाजा पट्टी के तमाम इलाकों को मलबे में तब्दील कर दिया है. इजरायल की तरफ से किए जा रहे हमले में 704 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें 143 बच्चे और 105 महिलाएं शामिल हैं. जबकि 4,000 लोग घायल हुए हैं. इजरायल ने गाजा पट्टी में 1707 टारगेट को तबाह कर दिया है. हमास के 475 रॉकेट सिस्टम, 73 कमांड सेंटर के अलावा 23 ऐसी इमारतों को भी जमींदोज कर दिया गया है. जहां से हमास आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.
बता दें कि हमास ने गाजा पट्टी से बीते शनिवार (7 अक्टूबर) को इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे. जिसमें करीब 900 इजरायली नागरिक मारे गए थे. इसमें 11 अमेरिका भी शामिल थे. इस हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि जंग की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा था कि हमास को ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिसे दशकों तक याद किया जाएगा. पीएम नेतन्याहू के बयान के बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर पटलवार करते हुए हमास आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले में हमास के 400 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए.
इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी को घेरने के आदेश दिए हैं. बिजली, पानी, खाना के साथ ही सभी जरूरी सेवाओं को बंद कर दिया गया है. इजरायल ने अपने तीन लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात कर दिया है. वहीं फिलिस्तीन की तरफ से भी हमास के आतंकी इजरायल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं.
इजरायल की सेनाएं तीन तरफ से गाजा पट्टी पर हमला कर रही हैं. एयरफोर्स हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रही है. जिसमें कई मस्जिदें, शरणार्थी शिविर के अलावा हमास कमांड सेंटर और इस्लामिक जिहाद कमांड सेंटर शामिल है. इजरायली सेना गाजा पट्टी में घरों की तलाशी लेने के साथ ही इजरायली नागरिकों को हमास के कब्जे से मुक्त कराने की कोशिश कर रही है. नौसैनिक समन्दर के रास्ते गाजा पट्टी में घुसने की तैयारी कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…