दुनिया

Elon Musk And George Soros: “इजरायल और मानवता के दुश्मन हैं जॉर्ज सोरोस” एलन मस्क ने रिपोर्ट शेयर कर फिर बोला करारा हमला

Elon Musk And George Soros: दिग्गज उद्योगपति और एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक बार फिर से भारत सरकार के निशाने पर रहे अरबपति जार्ज सोरोस पर हमला बोला है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें दावा किया गया है कि जॉर्ज सोरोस ने हमास को 15 मिलियन डॉलर की मदद की है. इसी आतंकी समूह हमास ने 2023 के अक्तूबर महीने में इजरायल पर हमला कर 700 से ज्यादा लोगों की हत्या की थी, और सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था. एलन मस्क ने कहा है कि “जॉर्ज सोरोस इजरायल समेत मानवता के दुश्मन हैं.”

हमास को फंडिंग करने का आरोप

बता दें कि भारत सरकार के निशाने पर भी जॉर्ज सोरोस रहे हैं. उनपर आरोप है कि वह भारत समेत दुनिया के कई देशों की चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए साजिश रचते हैं और फंडिंग करते रहे हैं. अब संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाड एर्डन ने कहा है कि जॉर्ज सोरोस ने हमास को 15 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम फंडिंग की है.इसी रिपोर्ट को एलन मस्क ने शेयर की है.

सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया था सम्मानित

हाल ही में जॉर्ज सोरोस को अमेरिका की बाइडेन सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया था, जिसके बाद एलन मस्क ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोरोस को मानवता का दुश्मन करार दिया था.

मस्क ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया

एलन मस्क ने कहा था, यह हास्यापद है कि बाइडेन सोरोस को मेडल ऑफ फ्रीडम दे रहे हैं. मेरे विचार से जॉर्ज सोरोस मूल रूप से मानवता से नफरत करते हैं. वो ऐसी चीजें कर रहे हैं जो सभ्यता के ताने-बाने को नष्ट कर रही हैं.

सोरोस पर गंभीर आरोप

भारत के संदर्भ में भी सोरोस की राय नकारात्मक रही है. उन्होंने 2023 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलोकतांत्रिक बताया था. सोरोस की ओपन सोसायटी फाउंडेशन, जिसे वे स्वतंत्रता, समानता और न्याय के लिए काम करने वाली संस्था बताते हैं, पर कई गंभीर आरोप हैं. इसमें विरोधी दलों को फंडिंग देने और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने के आरोप शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- “वह मानवता से नफरत करते हैं”, जॉर्ज सोरोस को मिले US के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर भड़के Elon Musk, दिया ये बड़ा बयान

120 देशों में फैली हैं संस्थाएं

सोरोस की संस्थाएं दुनिया भर के करीब 120 देशों में काम करती हैं और कई देशों में इन पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. उनका नाम रूस, तुर्की, हंगरी जैसे देशों में विवादों से जुड़ा हुआ है. उनके खिलाफ कई बार अभियान चलाए गए हैं, जहां उन्हें “अराजकता का दूत” भी कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

11 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

34 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

45 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

53 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago