कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (फोटो ट्विटर)
Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. इसी बीच एनडीए में शामिल निषाद पार्टी के प्रमुख व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात कही है, लेकिन इसी बीच उन्होंने भाजपा को अपना बड़ा भाई बताया है और उम्मीद जताई है कि उनको उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. इसी के साथ ही कहा है कि निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश की 37 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इन सीटों पर निषाद मतदाताओं की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक है.
दूसरी ओर बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद से ही संजय निषाद यूपी में जातीय जनणना को लेकर मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने बिहार की जातीय जनगणना को नीतीश कुमार का छल बताया है और उन पर निशाना साधा है. वह रविवार को गोरखपुर में मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान जातीय जनगणना के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने पिछड़ों की सिर्फ चुनिन्दा जातियों के समुदाय की ही गणना करवाई है. यह सिर्फ उनका राजनीतिक स्टंट है. निषादों के साथ बिहार में छल किया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए और इसके पहले जातियों के ढांचे को सही किया जाए.
ये भी पढ़ें- Punjab: TV पर देख रहे थे World Cup का मैच, तभी घर में हुआ भयंकर विस्फोट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी लम्बे वक्त से प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग कर रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में अंग्रेजों ने 194 जातियों को अपराधी करार दिया था और इसी के साथ जाति गणना से इनको बाहर रखा था. पार्टी हमेशा से ही चाहती है कि प्रदेश में जातीय जनगणना हो और इसी मांग के चलते 7 जून 2015 को पार्टी ने प्रदर्शन भी किया था. तब की सरकार ने प्रदर्शन के दौरान गोलियां चलवा दी थी.
संजय निषाद ने ये भी कहा कि पार्टी अपने सिंबल पर आगामी चुनाव लड़ेगी. इसकी तैयारी पूरी की जा रही है. 15 अक्टूबर से यूपी के दो-दो मंडलों में संवैधानिक सुरक्षा यात्रा निकाले जाने की योजना बनाई गई है. उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, साथ ही पार्टी ने अब तक जो कार्य किए हैं, उसकी जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी. प्रदेश में 37 सीटें ऐसी हैं जिन पर निषाद वोटरों का दबदबा है. इन सीटों पर करीब 3.5 लाख से अधिक निषाद मतदाता हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…