देश

UP News: यूपी के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर, 62 की उम्र में अब नहीं होंगे रिटायर, मिलने वाला है बड़ा तोहफा

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. अब सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को 62 नहीं बल्कि 65 साल की उम्र में रिटायर किया जाएगा. इसको लेकर जल्द ही सरकार तोहफा दे सकती है. क्योंकि इस मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा, जिसे मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और फिर इसी के साथ सरकारी अस्पतालों से डाक्टरों से सेवानिवृत्त होने की उम्र 65 साल हो जाएगी. हालांकि चिकित्सा शिक्षा के संस्थानों में अभी भी डॉक्टर 65 साल की उम्र में ही रिटायर होते हैं. बता दें कि मंगलवार की शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इंडस्ट्रियल पॉलिसी में बदलाव के प्रस्ताव के साथ ही नगर विकास, आईटी ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पीडब्ल्यूडी सहित कई अहम विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. खबर सामने आ रही है कि इसमें उत्‍तर प्रदेश सरकार कई प्रस्‍तावों को मंजूरी दे सकती है. इसी के साथ ये भी खबर सामने आ रही है कि कैबिनेट की बैठक में एक दर्जन प्रस्‍तावों पर चर्चा हो सकती है. तो वहीं उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 19 हजार 500 डॉक्‍टरों के पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण यूपी के सरकारी अस्पताल डॉक्‍टरों की भारी कमी से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसी कमी को पूरा करने के लिए यूपी सरकार ने सरकारी डॉक्‍टरों के सेवानिवृत्त मामले में तीन साल वृद्धि का प्रस्‍ताव तैयार किया है.

ये भी पढ़ें- ABP-CVoter Survey: राजस्थान-एमपी और छत्तीसगढ़ में किसको बढ़त, BJP-कांग्रेस को कितनी सीटों का अनुमान? चुनावों की घोषणा के बाद आया ये सर्वे

उम्मीद की जा रही है कि सरकारी डाक्टरों के सेवानिवृत्त की उम्र में वृद्धि के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में डॉक्‍टरों की कमी को पूरा करने की कोशिश करेगी. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया था. तो वहीं जानकारी सामने आ रही है कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लगभग तीन महीने की तैयारी की है और इसके बाद यह प्रस्‍ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार की शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान इसे हरी झंडी मिल जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

8 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

8 hours ago