दुनिया

इजरायल के वॉर कैबिनेट मंत्री Benny Gantz ने दिया इस्तीफा, चुनाव के लिए किया आह्वान, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कही ये बड़ी बात

Benny Gantz: इजरायल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के वॉर कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ (Benny Gantz) ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार से इस्तीफा देने की घोषणा करने के साथ ही नए चुनावों को लेकर आह्वान किया है. तो वहीं इस पर पलटवार करते हुए नेतन्याहू ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, “इजरायल कई मोर्चे पर अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. बेनी, यह छोड़ कर भागने का समय नहीं है.”

प्रधानमंत्री पर लगाया आरोप

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंट्ज़ ने टेलीविज़न पर प्रसारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक अस्तित्व को प्राथमिकता दे रहे हैं, युद्धविराम समझौते पर आगे नहीं बढ़ रहे हैं, जिससे गाजा में लगभग 100 बंधकों की रिहाई नहीं हो पा रही है. रविवार को दिए बयान में गैंट्ज़ ने ये भी कहा कि “नेतन्याहू हमें जीत की ओर बढ़ने से रोक रहे हैं. राजनीतिक विचारों के कारण निर्णय लेने में वो झिझक रहे हैं.”

ये भी पढ़ें-Israeli Air Strike in Gaza: गाजा में इजरायली हवाई हमला, 210 फिलिस्तीनियों की मौत

आने वाली सर्दियों में चुनाव होने चाहिए

गैंट्ज़ ने आगे ये भी कहा है कि नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ बढ़ते जन विरोध को देखते हुए आने वाली सर्दियों में चुनाव कराये जाने चाहिए. उन्होंने नेतन्याहू से चुनाव के लिए एक तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया इसके साथ ही कहा है कि “हमारे लोगों को अलग-थलग न होने दें.” बता दें कि गैंट्ज़ ने इस्तीफे से पहले मई में दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री को अल्टीमेटम दिया था, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि नेतन्याहू गाजा के लिए एक स्पष्ट रणनीति बनाएं और युद्धविराम समझौते पर सहमत हों. नेतन्याहू की दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के गैंट्ज़ के फैसले के बाद अब सरकार में रूढ़िवादी मंत्री ही बचे हैं, जो गाजा पट्टी पर फिर से कब्जा करने और वहां इजरायली बस्ती का विस्तार करने की वकालत कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

43 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

59 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago