फोटो-सोशल मीडिया
Modi 3.0: नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ग्रहण कर चुके हैं. रविवार की शाम को मोदी 3.0 में 71 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई लेकिन मोदी 2.0 के 34 ऐसे मंत्री थे, जिनको इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई. इनमें से कई चेहरे ऐसे रहे जो इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी सीट बचाने में कामयाब ही नहीं हो पाए, जिससे वे मंत्रिमंडल तक पहुंच ही नहीं सके.
बता दें इस बार नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे साध्वी निरंजन ज्योति, स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, भानु प्रताप वर्मा और कौशल किशोर लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है. तो वहीं मोदी 3.0 में जिन नेताओं को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया उनमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, अजय मिश्रा टेनी, जनरल वीके सिंह, अश्विनी चौबे और नारायण राणे का नाम शामिल है.
हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से दोबारा सांसद चुने गए हैं लेकिन उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है. इसी तरह से अजय भट्ट और नारायण राणे भी जीते लेकिन उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली. दूसरी ओर अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, निशीथ प्रमाणिक, सुभाष सरकार, जॉन बारला, भारती पवार, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटिल, नारायण राणे और भगवत कराड को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है.
जहां एक ओर इस बार के लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, निशीथ प्रमाणिक, अजय मिश्र टेनी, सुभाष सरकार, भारती पवार, राव साहेब दानवे और कपिल पाटिल को इस बार चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है तो वहीं पार्टी ने मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, जनरल वीके सिंह, जॉन बारला और अश्विनी चौबे को इस बार टिकट नहीं दिया था.
इस बार यानी नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में अब जिन 34 चेहर देखने को नहीं मिलेंगे. अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, नारायण तातु राणे, राज कुमार सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, पुरुषोत्तम रूपाला, फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, वीके सिंह, दानवे रावसाहेब, निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बालियान, राजीव चन्द्रशेखर, भानु प्रताप सिंह, दर्शना हरदोश, वी. मुरलीधरन, मीनाक्षी लेखी, सोम प्रकाश, कैलाश चौधरी, रामेश्वर तेली, नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय कुमार, कपिल पाटिल, सुभाष सरकार, प्रतिमा भौमिक, भागवत कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, बिश्वेश्वर टुडू, डॉ. मुंजापारा, जॉन बारला, निशीथ प्रमाणिक.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…