देश

NDA Government formation: BJP के सहयोगी दलों के इन सांसदों को बनाया गया मोदी सरकार में मंत्री, एक की संपत्ति 5700 करोड़

NDA Government formation: मोदी सरकार 3.0 में कई नये और युवा सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. खास तौर पर यदि सहयोगी दलों की बात की जाए तो तेलुगु देशम पार्टी के कोटे से 36 वर्षीय राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद हैं. वह तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव होने के साथ-साथ टीडीपी के वरिष्ठ नेता रहे येरेन नायडू के बेटे हैं. तेलुगु देशम पार्टी से ही चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया गया है. वह गुंटूर सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं.

युवा चंद्रशेखर का यह पहला चुनाव है. चंद्रशेखर ने अमेरिका से पढ़ाई की है. उनकी कुल संपत्ति 5,700 करोड़ रुपए से ज्यादा है.

एनडीए के अन्य महत्वपूर्ण घटक दल, लोक जनशक्ति रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान भी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने हैं. सहयोगी दल जनता दल सेक्युलर के एचडी कुमार स्वामी को नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. वह कर्नाटक के मांड्या से सांसद हैं. कुमार स्वामी दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता एचडी देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

इनके अलावा एक अन्य सहयोगी दल आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है. वह स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बने हैं. सहयोगी दल के कोटे से शिवसेना के प्रताप जाधव और आरपीआई के रामदास आठवले राज्य मंत्री बनाए गए हैं.

अपना दल सोनोवाल की अनुप्रिया पटेल भी राज्य मंत्री बनी है. वह मिर्जापुर से सांसद हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल अपनी पार्टी के इकलौते सांसद हैं.

उन्होंने बिहार की गया लोकसभा सीट से चुनाव जीता है. वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं. मांझी के उपरांत जनता दल यूनाइटेड के कोटे से राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने केंद्रीय मंत्री की शपथ ली है. मुंगेर से लोकसभा चुनाव जीते लल्लन सिंह, नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में हैं. वह जदयू के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

29 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago