जैन आचार्य लोकेश मुनि को उनके मानवतावादी कार्यों और विश्व शांति के लिए उनके योगदान के लिए यूनाइटेड नेशंस (UN) और न्यूयॉर्क स्टेट काउंटी द्वारा सम्मानित किया गया. इस ऐतिहासिक समारोह में लोकेश मुनि को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके वैश्विक प्रयासों की मान्यता है.
इस समारोह में विश्व शांति केंद्र और अहमसा विश्व भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आचार्य लोकेश को सम्मान पत्र प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें यूनाइटेड नेशंस और न्यूयॉर्क स्टेट काउंटी के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे. इस दौरान भारतीय और अमेरिकी झंडों की मौजूदगी ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया.
आचार्य लोकेश को यह सम्मान उनके अहिंसा, शांति, और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन जैन संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम के संदेश का है. उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक सौहार्द और एकता विश्व शांति के लिए आवश्यक है. इस अवसर पर उन्होंने सभी धर्मों और समुदायों से सामंजस्य बनाए रखने की अपील की.
समारोह में मौजूद लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई. कई लोगों ने कहा- “यह सम्मान आचार्य लोकेश मुनि के प्रयासों और विश्व शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. उन्हें ये सम्मान मिलना न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्व भर में शांति और सौहार्द के संदेश को फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है.”
यह भी पढ़िए: JAINA Convention 2025: अमेरिका में आचार्य लोकेश मुनि ने कराया जैन कन्वेंशन का शुभारंभ, उमड़े हजारों श्रद्धालु
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…