Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका में आचार्य लोकेश मुनि को UN और न्यूयॉर्क स्टेट काउंटी ने किया सम्‍मानित, उनके मानवतावादी कार्यों को सराहा गया

न्यूयॉर्क में आयोजित एक विशेष समारोह में आचार्य लोकेश को मानवतावादी कार्यों और शांति स्थापना के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके साथ यूनाइटेड नेशंस के अधिकारी और भारतीय प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Acharya Lokesh Muni
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

जैन आचार्य लोकेश मुनि को उनके मानवतावादी कार्यों और विश्व शांति के लिए उनके योगदान के लिए यूनाइटेड नेशंस (UN) और न्यूयॉर्क स्टेट काउंटी द्वारा सम्मानित किया गया. इस ऐतिहासिक समारोह में लोकेश मुनि को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके वैश्विक प्रयासों की मान्यता है.

इस समारोह में विश्व शांति केंद्र और अहमसा विश्व भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आचार्य लोकेश को सम्मान पत्र प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें यूनाइटेड नेशंस और न्यूयॉर्क स्टेट काउंटी के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे. इस दौरान भारतीय और अमेरिकी झंडों की मौजूदगी ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया.

शांति, अहिंसा और मानव कल्याण

आचार्य लोकेश को यह सम्मान उनके अहिंसा, शांति, और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन जैन संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम के संदेश का है. उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक सौहार्द और एकता विश्व शांति के लिए आवश्यक है. इस अवसर पर उन्होंने सभी धर्मों और समुदायों से सामंजस्य बनाए रखने की अपील की.

विश्व भर में शांति-सौहार्द का संदेश

समारोह में मौजूद लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई. कई लोगों ने कहा- “यह सम्मान आचार्य लोकेश मुनि के प्रयासों और विश्व शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. उन्‍हें ये सम्‍मान मिलना न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्व भर में शांति और सौहार्द के संदेश को फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है.”

यह भी पढ़िए: JAINA Convention 2025: अमेरिका में आचार्य लोकेश मुनि ने कराया जैन कन्वेंशन का शुभारंभ, उमड़े हजारों श्रद्धालु



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read