दुनिया

हर 5 दिन में एक मंजिल! बुर्ज खलीफा से आगे निकल रही — क्या अब यही होगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत?

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में दुबई के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की बादशाहत अब जल्द ही खत्म होने वाली है. सऊदी अरब के तटीय शहर जेद्दा में बन रहा ऐतिहासिक ‘जेद्दाह टॉवर’ (Jeddah Tower) तेजी से बादलों की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर आर्किटेक्चर की दुनिया में इस इमारत की चर्चा इसकी गगनचुंबी ऊंचाई के साथ-साथ निर्माण की अकल्पनीय रफ्तार को लेकर हो रही है. इस साइट पर निर्माण दल औसतन हर पांच दिन में एक पूरी मंजिल तैयार कर रहा है.

बुर्ज खलीफा से 180 मीटर ज्यादा होगी नई इमारत की ऊंचाई

आंकड़ों और डिजाइन के मुताबिक, जेद्दाह टॉवर की अंतिम ऊंचाई 1,000 मीटर यानी पूरे 1 किलोमीटर तय की गई है. इसका मतलब है कि यह मौजूदा समय में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (828 मीटर) से भी करीब 180 मीटर अधिक ऊंची होगी. यदि इसकी तुलना भारत की ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार (72.5 मीटर) से की जाए, तो जेद्दाह टॉवर उससे करीब 13 गुना ज्यादा ऊंचा होगा.

बुर्ज खलीफा

हर 5 दिन में एक मंजिल: इंजीनियरिंग का आधुनिक चमत्कार

ताजा अपडेट के अनुसार, टॉवर का निर्माण कार्य अब तक 113वीं मंजिल और 454 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच चुका है. अप्रैल 2026 में इस इमारत ने 100 मंजिलों और 400 मीटर की ऊंचाई का मील का पत्थर पार किया था. इसके बाद महज चार से पांच महीनों के भीतर 13 और मंजिलें जोड़ दी गईं.

इतनी भारी ऊंचाई पर हर पांच दिन में एक फ्लोर तैयार करने के पीछे भारी क्षमता वाली विशेष टॉवर क्रेनें, ऑटोमेटेड हाइड्रोलिक फॉर्मवर्क और बेहद सटीक 24×7 निर्माण चक्र है. कंक्रीट पंपिंग से लेकर सरिया बांधने तक का काम मिनट-टू-मिनट शेड्यूल पर चल रहा है. इस समय साइट पर करीब 5,200 इंजीनियर और मजदूर दिन-रात जुटे हुए हैं.

‘किंगडम टॉवर’ से ‘जेद्दाह टॉवर’: क्या था शुरुआती प्लान?

गौरतलब है कि वर्ष 2011-2014 के आसपास इस प्रोजेक्ट को ‘किंगडम टॉवर’ (Kingdom Tower) और ‘माइल-हाई टॉवर’ (Mile-High Tower) के नाम से पेश किया गया था. शुरुआती योजना इसे बुर्ज खलीफा से लगभग दोगुना यानी 1.6 किलोमीटर (1 मील) ऊंचा बनाने की थी. हालांकि, मिट्टी के भू-वैज्ञानिक परीक्षण (Soil Testing) और अत्यधिक हवा के दबाव जैसे तकनीकी कारणों के चलते योजना में संशोधन किया गया और ऊंचाई 1,000 मीटर निर्धारित की गई.

वित्तीय अड़चनों और ठेकेदारों के बदलाव के चलते बीच में कई वर्षों तक इसका काम रुका रहा, जिससे लगने लगा था कि प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है. लेकिन सऊदी क्राउन प्रिंस के विजन 2030 के तहत नई रणनीतिक और वित्तीय व्यवस्था के साथ प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित किया गया और इसका नाम बदलकर ‘जेद्दाह टॉवर’ रखा गया.

‘जेद्दाह टॉवर’: 2028 तक बनकर तैयार करने का टारगेट

डेवलपर कंपनी के आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2028 तक जेद्दाह टॉवर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. जब इसके शीर्ष पर एंटीना और ऑब्जर्वेशन डेक स्थापित होगा, तब यह न केवल दुनिया की पहली 1 किलोमीटर ऊंची मानव निर्मित संरचना होगी, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग इतिहास का सबसे बड़ा प्रतिमान भी बनेगी.

ये भी पढ़िए: अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है Burj Khalifa, NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की जादुई तस्वीर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago