हमास पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग भयानक रूप लेती जा रही है. इस लड़ाई में अमेरिका के अलावा अरब के कई देश भी खुलकर सामने आ गए हैं. मंगलवार की देर रात गाजा पट्टी में स्थित एक अस्पताल पर हुए रॉकेट से हमले में करीहब 500 लोगों की मौत हो गई. इजरायल हमास के इस युद्ध में अमेरिका बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ रहा है. अब इसी कड़ी में जो बाइडेन आज (18 अक्टूबर) इजरायल का दौरा करने वाले हैं. जहां वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि अमेरिका हमास को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है. जिसमें हमास से जुड़े कई बड़े नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है.
ABC न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी सप्ताह में हमास के कई नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की योजना है. अमेरिका के इस कदम को लेकर हमास के खिलाफ दोहरी कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है. दोनों पक्षों के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका पहले ही इजरायल के समर्थन में खुलकर सामने आ गया था. बाइडेन ने ये भी कहा था कि हमास आतंकियों का खात्मा बहुत जरूरी है. अमेरिका हमास के हमले में मारे गए इजरायली नागरिकों को लेकर पहले से ही नाराज है. जिसके बाद उसने इजरायल को सैन्य और हथियारों की मदद भेजी है. अमेरिका के इस रुख का अरब के कई देशों ने आलोचना भी की है. जिसमें ईरान, सऊदी अरब और जॉर्डन जैसे देश शामिल हैं.
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की इजरायल यात्रा के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के लिए पहुंचेंगे. सुनक इसी हफ्ते तेल अवीव का दौरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- गाजा के अस्पताल पर रॉकेट से हमला, 500 लोगों की मौत, नेतन्याहू ने हमले से किया इनकार, कहा- हमास का रॉकेट हुआ मिसफायर
जो बाइडेन के इजरायल दौरे से नाराज अरब देशों के नेताओं ने होने वाली शिखर वार्ता को रद्द कर दिया है. ये फैसला अरब के देशों ने ऐसे समय में लिया है जब गाजा के एक अस्पताल पर रॉकेट से हमला किया गया. जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई. इस हमले को लेकर हमास और इजरायल एकदूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. हमले को लेकर पूरी दुनिया ने नाराजगी जताई है.
-भारत एक्सप्रेस
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…