यूटिलिटी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी, मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

Diwali Bonus 2023: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस के रूप में यह तोहफ दिया है. दिवाली से पहले ग्रुप B और ग्रुप C श्रेणी वाले कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर का पैसा मिलेगा. केंद्रीय कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस यानी नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी है.

अधिकतम सीमा 7,000 रुपये

17 अक्टूबर को वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 2022-23 के लिए इस बोनस देने का एलान किया है. इसकी गणना के लिए अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की है. केंद्र सरकार के तहत आने वाले Group B और Group C के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी बोनस मिलता है. इसके अलावा इस बोनस का लाभ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) के कर्मचारियों और आर्म्ड फोर्सेस को भी मिलता है. वहीं इस बोनस के दायरे में कई अस्थाई कर्मचारी भी आते हैं. इन्हें भी लाभ मिलेगा.

इन्हें भी मिलेगा बोनस का लाभ

इस बोनस का लाभ केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2023 तक सेवा में रहे हैं. वहीं वर्ष 2022-23 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार सेवा देने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा. मानदेय पर नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों को भी इस बोनस का फायदा मिलेगा. इसके लिए उनके सेवा काल में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: शानदार बैटरी बैकअप के साथ मिल रहे ये सस्ते फोन, जानें कीमत

आज हो सकता है महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा एलान

केंद्र सरकार आज बुधवार के दिन महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि महंगाई भत्ता 4 फीसदी से बढ़कर 46 प्रतिशत हो सकता है. इसे लेकर बुधवार आज सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली है. हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक सरकार की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. लेकिन इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि आज होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

9 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

20 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago