जेमी डिमन और पीएम मोदी
वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन चेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेमी डिमन ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में सुधारों को आगे बढ़ाकर और समावेशी कार्यक्रमों के जरिये 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर ‘अविश्वसनीय’ काम कर रहे हैं. डिमन ने मंगलवार को ‘इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क’ के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ”मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किया है. उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.”
वे पूरे देश को ऊपर उठा रहे हैं
जेमी डिमन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ”उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली है, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा है, वे पूरे देश को ऊपर उठा रहे हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह आदमी भी उतना ही सख्त है. मैं सोचता हूं कि बदलाव के लिए सख्त होना होगा. आप जानते हैं कि वह नौकरशाही के कुछ हिस्सों में बदलाव ला रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें: ‘अमीरों के निधन के बाद आधी संपत्ति जनता को देनी चाहिए’, विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता Sam Pitroda के बयान पर विवाद
पुरानी नौकरशाही ढांचों को तोड़ने के लिए पीएम की तारीफ
डिमन ने हाल के दिनों में PM मोदी द्वारा किए गए सुधारों की तारीफ करते हुए कहा, ”उन्होंने यह असाधारण व्यवस्था शुरू की है कि हर नागरिक को हाथ, आंख या उंगली के जरिये चिह्नित किया जाता है. उन्होंने 70 करोड़ लोगों के लिए बैंक खाते खोले हैं. उनके भुगतान सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित हो रहे हैं.” उन्होंने पुरानी नौकरशाही ढांचों को तोड़ने के लिए मोदी को सख्त बताते हुए कहा, ”हमें यहां (अमेरिका में) भी इस सख्ती की थोड़ी जरूरत है.” डिमन ने भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की भी तारीफ की, और कहा कि इसने विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई कर प्रणालियों में अंतर से होने वाले भ्रष्टाचार को दूर किया है.
एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…
Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…
Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…