दुनिया

जस्टिन ट्रूडो ने China के साथ छेड़ा Trade War! स्टील और एल्युमीनियम पर लगाया 25 प्रतिशत का टैरिफ

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने चीन से आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. यह निर्णय चीन द्वारा कथित अनुचित व्यापार के जवाब में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक से पहले लिया गया है. चीन पर इस कदम का प्रभाव अभी तक देखा जाना बाकी है. गौरतलब हो कि अगस्त में जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की थी कि संघीय सरकार चीन की निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत टैरिफ और वहां के स्टील और एल्यूमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगी.

‘X’ पर पोस्ट कर टैरिफ की दी जानकारी

ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “चीन की अधिक उत्पादन क्षमता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते स्टील और एल्युमीनियम की बाढ़ आ गई है. चीन के अनुचित व्यापार व्यवहार से कनाडा के कामगारों को नुकसान हो रहा है, इसलिए हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. अब से कनाडा में चीन से आने वाले स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लागू हो गया है.”

ट्रंप की ट्रेड वॉर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान चीन पर टैरिफ की घोषणा की थी. जिसके बाद से अमेरिका व चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गई थी. जिन प्रोडक्ट्स को लेकर ट्रंप ने यह कदम उठाया था, उनमें तकरीबन 6000 उत्पाद शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago