Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जस्टिन ट्रूडो ने China के साथ छेड़ा Trade War! स्टील और एल्युमीनियम पर लगाया 25 प्रतिशत का टैरिफ

ट्रूडो ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीन के अनुचित व्यापार व्यवहार से कनाडा के कामगारों को नुकसान हो रहा है, इसलिए हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं.

Justin Trudeau

जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो)

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने चीन से आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. यह निर्णय चीन द्वारा कथित अनुचित व्यापार के जवाब में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक से पहले लिया गया है. चीन पर इस कदम का प्रभाव अभी तक देखा जाना बाकी है. गौरतलब हो कि अगस्त में जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की थी कि संघीय सरकार चीन की निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत टैरिफ और वहां के स्टील और एल्यूमीनियम पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगी.

‘X’ पर पोस्ट कर टैरिफ की दी जानकारी

ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “चीन की अधिक उत्पादन क्षमता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते स्टील और एल्युमीनियम की बाढ़ आ गई है. चीन के अनुचित व्यापार व्यवहार से कनाडा के कामगारों को नुकसान हो रहा है, इसलिए हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. अब से कनाडा में चीन से आने वाले स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लागू हो गया है.”

ट्रंप की ट्रेड वॉर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान चीन पर टैरिफ की घोषणा की थी. जिसके बाद से अमेरिका व चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गई थी. जिन प्रोडक्ट्स को लेकर ट्रंप ने यह कदम उठाया था, उनमें तकरीबन 6000 उत्पाद शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital