दुनिया

कतर पर हमले को लेकर ट्रंप की सख्त चेतावनी, इजरायल से माफी के बाद अमेरिका ने दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

Middle East conflict: दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाकर इजरायल ने जो एयरस्ट्राइक की थी उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ इजरायली पीएम नेतन्याहू से माफी मंगवाई बल्कि अब एक सख्त ऑर्डर भी जारी कर दिया है. इस आदेश में साफ कहा गया है कि अगर किसी देश ने कतर पर हमला किया तो अमेरिका जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई करेगा.

कब लिया गया फैसला?

व्हाइट हाउस में नेतन्याहू के साथ हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है. ट्रंप प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि अमेरिका और कतर लंबे समय से सहयोगी रहे हैं. अमेरिकी सेना की वहां मौजूदगी और क्षेत्रीय शांति प्रयासों में कतर की भूमिका को देखते हुए यह सुरक्षा गारंटी दी गई है.

आदेश में क्या कहा गया?

इस आदेश में कहा गया है कि कतर की क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा को बाहरी हमलों से बचाना अमेरिका की प्राथमिकता है. अगर कतर पर कोई सशस्त्र हमला होता है तो अमेरिका इसे अपनी सुरक्षा और शांति के लिए खतरा मानेगा और कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य हमला करेगा.

आदेश में और क्या?

इसके अलावा, अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वॉर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे कतर के साथ मिलकर संयुक्त योजना बनाएं ताकि किसी भी हमले का तुरंत जवाब दिया जा सके. साथ ही, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे इस सुरक्षा देने की गारंटी को बार-बार दोहराएं और अन्य सहयोगी देशों को भी इसमें शामिल करें.

इसे भी पढ़ें-मोदी सरकार ने 11,440 करोड़ रुपये की लागत से दालों में आत्मनिर्भरता मिशन को दी मंजूरी

नेतन्याहू ने मांगी माफी

गौरतलब है कि 9 सितंबर को इजरायल ने दोहा में हमास के कुछ शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया था. इसके बाद कतर ने हमास के साथ मध्यस्थता करने से इनकार कर दिया था. अब नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री से माफी मांग ली है और वादा किया है कि आगे ऐसे हमले नहीं होंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

45 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago