Gandhi Jayanti : आज 2 अक्टूबर है. महात्मा गांधी की 156वीं जयंती आज है. इस मौके पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके जीवन से जुड़ी अहम घटनाओं को याद किया जा रहा है. गांधी जी के जीवन की एक खास घटना थी जब वे 19 साल की उम्र में इंग्लैंड बैरिस्टर बनने के लिए गए थे.
गांधी जी 4 सितंबर 1888 को स्टीमर क्लाइड से बंबई से रवाना हुए थे और समुद्र में ही उन्होंने अपना 19वां जन्मदिन मनाया. करीब एक हफ्ते बाद वे ब्रिटेन पहुंचे. उस दौर में विदेश जाकर पढ़ाई करना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. उन्होंने लंदन के इनर टेंपल लॉ स्कूल से बैरिस्टर की पढ़ाई की जो उस समय ब्रिटेन के टॉप चार लॉ स्कूलों में से एक था.
उस समय इनर टेंपल की फीस करीब 50 ब्रिटिश पाउंड थी जो भारतीय मुद्रा में लगभग 500–600 रुपये के बराबर थी. इस फीस में लाइब्रेरी की सदस्यता और लीगल सोसाइटी की फीस भी शामिल थी. एडमिशन के लिए गांधी जी को पहले पत्र के जरिए आवेदन करना पड़ा था फिर किसी सीनियर बैरिस्टर की सिफारिश और एक प्रवेश परीक्षा भी पास करनी पड़ी थी.
आज अगर कोई इनर टेंपल में एडमिशन लेना चाहता है, तो उसे भारत से एलएलबी करना जरूरी है या फिर बार ट्रांसफर टेस्ट पास करना होता है. अगर नॉन लॉ ग्रेजुएट हैं, तो पहले GDL या लॉ कन्वर्जन कोर्स करना पड़ता है. इसके बाद बार कोर्स शुरू करने से पहले किसी एक Inn की सदस्यता लेनी होती है और ट्रेनिंग व डाइनिंग सेशन भी जरूरी होते हैं.
अब इनर टेंपल में बैरिस्टर कोर्स की फीस करीब £17,000 से £25,000 यानी 18–25 लाख रुपये तक है. इसमें कोर्स, ट्रेनिंग, लाइब्रेरी और इवेंट्स की फीस शामिल होती है.
इसे भी पढ़ें-जयंती विशेष: 35 साल का फासला, लेकिन उद्देश्य एक; कैसे थे महात्मा गांधी और शास्त्री के संबंध?
गांधी जी का यह सफर न सिर्फ उनके जीवन का अहम मोड़ था, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की नींव भी वहीं से रखी गई थी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…