दुनिया

सिंध में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी अबू सैफुल्लाह, भारत में कई हमलों का था मास्टरमाइंड

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा से जुड़ा टॉप आतंकवादी रजाउल्लाह निज़ामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. यह हमला बदीन जिले के मतली शहर के फलकारा चौक के पास हुआ, जहां वह कुछ समय से रह रहा था. सैफुल्लाह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था.

बताया जा रहा है कि अबू सैफुल्लाह नेपाल में “विनोद कुमार” नाम की फर्जी पहचान से लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा था. उसने एक नेपाली महिला नगमा बानो से शादी की थी और भारत में आतंकी घुसपैठ, फंडिंग और भर्ती जैसे कामों में शामिल था. भारत में उसके नाम पर 2005 में बेंगलुरु के IISc पर हमला, 2006 में नागपुर में RSS मुख्यालय पर हमला और 2008 में रामपुर (UP) में CRPF कैंप पर हमला शामिल है.

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर आज़म चीमा उर्फ बाबाजी का करीबी सहयोगी था. हाल के समय में वह पाकिस्तान लौट आया था और आतंकी गतिविधियों में दोबारा सक्रिय था. हालांकि, उसकी हत्या किन कारणों से हुई, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि यह आतंकी संगठनों के आपसी टकराव या आंतरिक सफाए का परिणाम हो सकता है.

भारत के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि सैफुल्लाह लंबे समय से भारत में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल्स को संचालित कर रहा था. उसकी मौत से लश्कर-ए-तैयबा की भारत विरोधी गतिविधियों को बड़ा झटका लग सकता है.


ये भी पढ़ें: आतंक को पनाह देने वाले देश से कोई रिश्ता नहीं, वाराणसी में पाकिस्‍तान और तुर्की की शव यात्रा निकाली


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

रामगढ़ हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

PM Modi On Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की…

11 minutes ago

अगले 24 घंटे… इन राज्यों पर दिखेगा मौसम का भारी प्रकोप! कहीं घने कोहरे का पहरा, तो कहीं बारिश का अलर्ट

IMD ने 29 नवंबर 2026 को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ…

1 hour ago

सरकार का बड़ा तोहफा: गेहूं के साथ अब मुफ्त मिलेगी दाल, चीनी, सरसों तेल और हल्दी; जानें किन्हें होगा फायदा

Smart Ration Card Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की…

1 hour ago

US Visa Bulletin: चीन से 8 साल पीछे भारत! आखिर क्यों नहीं घट रहा ग्रीन कार्ड का बैकलॉग? जानें नया अपडेट

US Visa Bulletin December 2026: अमेरिका ने दिसंबर 2026 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया…

1 hour ago