दुनिया

ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड जा रहा था विमान, अचानक लगा तेज झटका; 50 यात्री घायल

LATAM Airlines: सिडनी से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान को ‘तेज झटका’ लगने के कारण सोमवार को कम से कम 50 यात्री घायल हो गए. एलएटीएएम एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि ‘‘उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या के कारण तेज झटका लगा.’’ बहरहाल, उसने यह नहीं बताया कि असल में क्या हुआ था. विमान के ऑकलैंड पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने यात्रियों को उपचार मुहैया कराया.

विमान में सवार 50 यात्री हुए घायल

एक एम्बुलेंस प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 50 लोगों का उपचार किया गया, जिनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आयी थीं जबकि 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक मरीज की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विमान को जाना था चिली के सैंटियागो शहर

बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑकलैंड हवाई अड्डे पर उतरा और उसे आगे चिली के सैंटियागो शहर जाना था.

यह भी पढ़ें: Dwarka Expressway के उद्घाटन से पहले PM मोदी के रोड शो में उमड़े लोग, इतनी परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिल्ली में 1000 महिलाओं को सौंपे ड्रोन, कहा- मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की तो कांग्रेस ने मजाक बनाया

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

6 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

6 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

8 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago