हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सवारियों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. जिससे बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. करंट की वजह से यात्री बाहर भी नहीं निकल पाए. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 5 लोग जिंदा जल गए हैं और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बस में आग लगने से कई लोग जिंदा जल गए हैं. बस में 38 यात्री सवार थे. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मरदह थाना क्षेत्र के महाहर जाने वाली सड़क पर हुआ है. बस मऊ के कोपा से बारात लेकर मरदह के महाहर धाम पर कच्चे रास्ते से आ रही थी. तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में बस आ गई. बस में आग इतनी भीषण लगी हुई थी कि शुरुआत में लोग उसके आसपास भी नहीं जा पाए. घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…