देश

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने थामा कांग्रेस का हाथ, थोड़ी देर पहले भाजपा से दिया था इस्तीफा

Rahul Kaswan Joined Congress: राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार 11 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. वे चूरू सीट से टिकट कटने से नाराज थे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मौके पर मौजूद थे. कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल कस्वां ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं. मैं आगे भी चूरू क्षेत्र की जनता के लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा में लगातार किसानों की अनसुनी की जा रही है.

कस्वां ने आगे कहा कि और भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें देखते हुए वे कांग्रेस से जुड़ेंगे. अब मैं कांग्रेस पार्टी में रहकर जनता के हित में काम करता रहूंगा. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने लिखा राम-राम मेरे चूरू लोकसभा के परिवारजनों! आप सभी की भावनाओं के अनुरूप मैं सार्वजनिक जीवन में बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों का जताया आभार

उन्होंने आगे लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदीजी और श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक सेवा करने का अवसर दिया. इसके साथ ही उन्होंने जनता का भी आभार व्यक्त किया. बता दें कि भाजपा ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी ने चूरू लोकसभा सीट से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया. ऐसे में अब उनके कांग्रेस ज्वाॅइन करने से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें चूरू सीट से उम्मीदवार बना सकती है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago