बेन फ्रांसिस
Success Story: कहते हैं कि इंसान को हौंसलों और मजबूत इरादों के आगे कोई भी काम नामुमकिन नहीं. वहीं व्यक्ति चाहे तो दुनिया से कुछ अलग हटकर ऐसा कर सकता है जिसकी मिसाल बाकि दुनिया दे. आज तकनीक के जमाने में ऐप बनाकर जहां लोग पैसा कमा रहे हैं वहीं बेन फ्रांसिस नाम के एक लड़के ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि बिजनेस शुरु करने के केवल 10 साल में उनका नाम विश्व को रइसों में शुमार हो गया.
ब्रिटेन के रहने वाले बेन फ्रांसिस जिम जाने से जुड़े कपड़ों को बनाने वाली प्रमुख कंपनी के मालिक के तौर पर जाने जाते हैं. जिम के शौकीन उनकी कंपनी जिम शार्क (Gym Shark) को बखूबी जानते हैं. आज इस कंपनी का जहां करोड़ो में टर्नओवर है, वहीं आज से 10 साल पहले ऐसा नहीं था. आइए जानते हैं जिम के सफलता की कहानी.
जिम के शौक से शिखर तक
बेन फ्रांसिस जब 20 साल के थे उस समय से उन्हें जिम का बहुत शौक था. वहीं उस उम्र में वे बर्मिंघम के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई भी कर रहे थे. इस दौरान जब वे जिम जाते तब उन्हें यह महसूस हुआ कि जिम के लिए डिजाइनदार कपड़ों का मार्केट में काफी अभाव है. इसके अलावा खर्च के लिए वे पार्ट टाईम में डिलीवरी बॉय का काम भी करते थे. फिर उन्होंने 2012 में घर के गैरेज में खुद डिजाइन किए गए जिम के कपड़ों की एक छोटी सी दुकान लगाई. जो कि चल निकली और आज वे 10000 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं. पश्चिम के देशों में जिम शार्क आज जाना-माना नाम बन चुका है. भारत में भी लोग इसके कपड़ों के दीवाने हैं.
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर किया मुकदमा, 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का है मामला
2021 में बेन फ्रांसिस की नेटवर्थ जहां 6000 करोड़ रुपये के लगभग थी वही आज यह 10,672 करोड़ रुपये हो गई है. फोर्ब्स की सूची में शुमार बेन फ्रांसिस ने एक कनाडाई मॉडल से शादी की है और उनके 2 जुड़वा बच्चे हैं. आज पश्चिमी देशों में उनके बांड की धूम है. भारत में हालांकि आउटलेट्स न होने की वजह से इनकी कीमतें कुछ महंगी है.
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…