दुनिया

‘Made-in-India’ की नई उड़ान: भारत में तैयार हुआ 250वां C-130J टेल सेक्‍शन, वायुसेना के लिए अब यहीं बनाए जा सकेंगे सुपर हरक्यूलिस विमान?

अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन और टाटा ग्रुप ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. दोनों ने मिलकर भारत में ही C-130J सुपर हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान का 250वां पुच्छ भाग (टेल सेक्शन) तैयार करके डिलीवर कर दिया.

जेट में Tail Section क्या होता है?

विमान का पिछला हिस्सा यानी पूंछ वाला भाग बहुत अहम होता है. इसमें ऊंचाई नियंत्रण करने वाले हिस्से लगे होते हैं. यह हिस्सा बहुत मजबूत और सटीक होना चाहिए. अब यह पूरा काम भारत में हो रहा है.

भारतीय वायुसेना को सीधा फायदा

भारतीय वायुसेना के पास पहले से 12 C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हैं. ये विमान ऊंचे पहाड़ों पर भी उतर-चढ़ सकते हैं और विशेष ऑपरेशन में बहुत काम आते हैं. अब इनके स्पेयर पार्ट्स भारत में ही बनेंगे, इसलिए रखरखाव आसान और सस्ता हो जाएगा.

मेक इन इंडिया का कमाल

यह प्रोजेक्ट 2014 में शुरू हुआ था. टाटा लॉकहीड मार्टिन एयरोस्ट्रक्चर्स लिमिटेड (TLMAL) हैदराबाद और बेंगलुरु में काम करती है. यहां सैकड़ों भारतीय इंजीनियर और तकनीशियन काम करते हैं. अब तक सिर्फ Tail Section ही नहीं, पंख और कई दूसरे हिस्से भी भारत में बन रहे हैं.

रोजगार, आत्मनिर्भरता बढ़ी

इस फैक्ट्री में सैकड़ों लोगों को नौकरी मिली है. भारत अब सिर्फ खरीददार नहीं, बल्कि बड़े सैन्य विमानों के हिस्से बनाने वाला देश बन गया है. कंपनी जल्द ही C-130J के और जटिल हिस्से भारत में बनाने वाली है. इससे भारतीय वायुसेना और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें- भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट: RBI ने अगले साल की GDP ग्रोथ 7.3% बताई, महंगाई भी कम रहने के आसार

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago