दुनिया

“बेटियों की कसम…”, गर्ल्स डे पर ‘खून के बदले खून’ पर उतरा इस्लामी राष्ट्र, बदला लेने का किया ऐलान

Masoud Pezeshkian Girls Day: अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान अब खून के बदले खून पर उतर गया है. नेशनल गर्ल्स डे पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दुश्मनों से बदला लेने की कसम खाई है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी-यहूदी दुश्मनों ने उनकी बेटियों को शहीद किया है, लेकिन वो जान लें कि ईरान इसका बदला खून के बदले खून से लेगा.

ईरान में आज को हज़रत मासूमेह (अलैहिस्सलाम) की जयंती और नेशनल गर्ल्स डे मना रहा है. इस मौके पर ईरानी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर सबको बधाई दी.

उन्होंने कहा कि मैं हज़रत मासूमेह की जयंती और नेशनल गर्ल्स डे पर अपने देश की बेटियों को बधाई देता हूं.

खून बेकार नहीं जाएगा…

वो आगे कहते हैं कि,

हम सब अपने प्रियजनों खासकर मिनाब की मासूम बेटियों के खोने का दुख मना रहे हैं. जिन्हें अमेरिकी-यहूदी दुश्मनों ने रमजान के महीनों में जबरदस्ती थोपे गए युद्ध के पहले दिन ही शहीद कर दिया था. ईरान की मासूम जनता ये जान ले कि हमारी शहीद बेटियों का खून बेकार नहीं जाएगा.

बता दें कि, 28 फरवरी 2026 को ईरान के मिनाब शहर में शजराह तैय्येबे गर्ल्स एलीमेंट्री स्कूल पर अमेरिका और इजरायल ने हमला कर दिया. इस हमले में 150 से ज्यादा स्कूली बच्चियां और स्कूल स्टाफ मारे गए.

टॉम हॉक मिसाइलों से हुआ था हमला

रिपोर्ट्स में सामने आया कि यह हमला अमेरिकी टॉम हॉक मिसाइलों से किया गया था. इस हमले में स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गया था. पीड़ितों में अधिकतर छोटी-छोटी बच्चियां थी. जिनकी तस्वीरें, बैग और जूते मलबे से बरामद हुए थे.

इस हमले को लेकर दुनिया भर में अमेरिका और इजरायल की निंदा की गई. कई देशों में 40 दिनों तक शोक सभाएं आयोजित की गई थी.

ये भी पढ़ें- दमोह में किन्नर जिहाद: मुस्लिम युवकों ने बंधक बनाया और रात भर दी यातनाएं; क्या है खौफनाक साजिश?

हाल ही में भारत के ईरानी दूतावास में इन मासूम बच्चियों की याद में प्रदर्शनी लगाई गई थी. जिसमें ईरानी राजदूत ने कहा था कि मिनाब स्कूल पर हुए हमले ने मासूम जिंदगियों को छीन लिया. अब उन बच्चियों की चीजें उनके साथ हुए इस क्रूर अत्याचार की गवाही दे रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago