दुनिया

भारतीय मुस्लिमों पर ईरान के सुप्रीम लीडर के बयान पर भारत की खरी-खरी, ‘पहले अपने गिरेबान में झांकें’

MEA on Iran Supreme Leader: भारत ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयतोल्लाह खामनेई के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है. बता दें कि खामनेई ने एक बयान में कहा था कि भारत, गाजा और म्यांमार में मुस्लिम समुदाय कष्ट में है. भारतीय विदेश मंत्रालय में इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि हम ईरान के सर्वोच्च नेता की ओर से भारत में मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं. यह पूरी तरह से गलत सूचना पर आधारित है और पूरी तरह से अस्वीकार्य है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दूसरे देश के अल्पसंख्यकों के बारे में बात करने वाले देशों को अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

भारत ने ईरान के नेता अयतोल्लाह खामनेई के भारतीय मुस्लिमों पर दिए बयान पर सख्त तेवर अपनाया है. भारत के विदेश मंत्रालय एक बयान जारी कर कहा है कि ईरान को किसी और के बारे में बात करने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि जो देश भारत के अल्पसंख्यकों के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें दूसरों के बारे में बोलने से पहले खुद अपने रिकॉर्ड देखने चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि हम भारत के अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता के बयान की निंदा करते हैं. यह गलत जानकारी वाले और पूरी तरह से अस्वीकार्य बयान हैं. खामनेई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि हम यदि म्यांमार, गाजा, भारत या अन्य किसी भी देश में मुस्लिमों को हो रही पीड़ा से आंख मूंद लेते हैं तो हम खुद को मुस्लिम नहीं कह सकते.

खामनेई ने 2019 में भी दिया था बयान

यह पहली बार नहीं है कि जब ईरान के नेता ने भारत के अल्पसख्यकों के बारे में बयान दिया है. इससे पहले साल 2019 में उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर भी बयान दिया था. तब उन्होंने कहा था कि हम कश्मीर में मुस्लिमों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं लेकिन उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार कश्मीर के लोगों के साथ न्यायोचित सलूक करेगी. साथ ही इस क्षेत्र में मुस्लिमों को दबाने और कुचलने से परहेज करेगी.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले न्यूयॉर्क स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़, लिखे गए भारत विरोधी नारे

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

9 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

22 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

52 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

1 hour ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago