Aadhaar Card
Aadhaar card: Aadhaar Card एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आजकल लगभग हर काम के लिए पड़ती है. चाहे आपको बैंक खाता खुलवाना हो, या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, आधार कार्ड हर जगह जरूरी हो गया है. यह न केवल आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर काम करता है, बल्कि एक छोटी सी मोबाइल सिम के लिए भी काम करता है. लेकिन जरा सोचिए अगर आपका आधार कार्ड किसी गलत हाथों में पड़ जाए तो क्या होगा. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर आपका आधार कार्ड कहां इस्तेमाल हो रहा है?
बता दें कि आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI लोगों को ये सुविधा प्रदान करता है जिसकी मदद से आप उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ये पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल किया गया. इतना ही नहीं आप पिछले 6 महीने तक का रिकॉर्ड भी चेक कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपके कार्ड का कहीं भी गलत इस्तेमाल हो रहा होगा, तो आसानी से आपके सामने आ जाएगा. तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं.
हिस्ट्री अच्छी तरह चेक करें. कहीं कोई गलत जानकारी नजर आए तो उसे आधार सेंटर जाकर तुरंत ठीक करा सकते हैं. अगर आपको किसी भी दुरुपयोग का संदेह है या अपने आधार के उपयोग में कुछ गड़बड़ी मिलती हैं, तो आप तुरंत UIDAI के टोल फ्री नंबर- 1947 पर डायल करके शिकायत कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से help@uidai.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं https://resident.uidai.gov.in/file-complaint पर कॉन्टैक्ट एंड सपोर्ट के ऑप्शन पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…