Llama 4 Behemoth: Meta Platforms के CEO मार्क जुकरबर्ग ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने लेटेस्ट Large Language Model (LLM) Llama 4 के तहत दो नए एडवांस्ड मॉडल्स को लॉन्च किया है- Llama 4 Scout और Llama 4 Maverick. यह घोषणा खुद जुकरबर्ग ने Instagram पर एक वीडियो के माध्यम से की.
जुकरबर्ग ने बताया कि Llama 4 Scout और Maverick को खास तौर पर OpenAI के ChatGPT-4o और Google के Gemini जैसे टॉप AI मॉडल्स की टक्कर में लाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में दो और मॉडल्स को भी पेश किया जाएगा.
Meta का Llama 4 एक मल्टीमॉडल AI सिस्टम है, जिसका मतलब है कि यह टेक्स्ट, वीडियो, इमेज और ऑडियो जैसे अलग-अलग फॉर्मेट्स में डेटा को प्रोसेस और कंवर्ट कर सकता है. इससे यह एक बेहद उपयोगी और फ्लेक्सिबल टूल बन जाता है.
मार्क जुकरबर्ग ने Scout और Maverick को अब तक के सबसे एडवांस्ड मॉडल बताया है. खास बात यह है कि ये दोनों मॉडल ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर होंगे, जिससे डेवलपर्स और रिसर्चर्स इनका इस्तेमाल करके नए इनोवेशन कर सकेंगे.
Meta फिलहाल एक और मॉडल पर काम कर रही है जिसका नाम Llama 4 Behemoth होगा. दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे स्मार्ट LLM मॉडल होगा और आने वाले नए मॉडल्स के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा.
Meta अपने AI प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी गंभीर है. कंपनी इस साल 65 बिलियन डॉलर की बड़ी इनवेस्टमेंट करने की तैयारी में है, ताकि Meta AI को और अधिक पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर…
लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…
BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…
Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…