दुनिया

सूडान में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, ब्रिगेडियर जनरल सहित 10 से अधिक लोगों की मौत

मंगलवार (25 फरवरी) को एक सूडानी सैन्य विमान खार्तूम के उत्तर में ओमदुरमन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के सदस्य और कई सैन्य अधिकारी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह विमान वाडी सेडना एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नाम न बताने की शर्त पर एक सैन्य सूत्र ने दुर्घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया. चार लोगों के चालक दल वाला यह विमान एक सैन्य मिशन पर था, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारी सवार थे. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है.

विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक नीचे गिरा. क्रैश होते ही विमान ने घनी आबादी वाले इलाके में आग पकड़ ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के गिरने के बाद आसपास के आवासीय इलाकों में मलबा बिखर गया और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा. इस हादसे में सूडानी सेना के एक ब्रिगेडियर जनरल, अन्य सैन्य अधिकारी और सैनिक और पांच नागरिक मारे गए.

अस्पतालों में लाए गए दस से अधिक शव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक आग के गोले में तब्दील होकर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय स्वयंसेवी समूह, करारी रेसिस्टेंस कमेटी ने कहा कि झुलसे लोगों और मृतकों को अस्पतालों में लाया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या भी बढ़ गई है. अस्पतालों में लाए गए शवों की संख्या दस से अधिक बताई जा रही है और जीवित बचे लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए हैं.

यह दुर्घटना सूडान में जारी मानवीय संकट को और गहरा कर देती है. सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच अप्रैल 2023 से जारी संघर्ष ने देश में भारी तबाही मचाई है. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, इस हिंसा में 29,600 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 15 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. सूडान में यह घटनाएं एक गंभीर मानवीय संकट को और बढ़ाती हैं, जहां नागरिकों का जीवन हर दिन खतरे में है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago