दुनिया

इजरायली एयरबेस पर दागी मिसाइल, अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया; हूती विद्रोहियों का दावा

Israeli Airbase Missile Attack: हूती विद्रोहियों ने इजरायल के नेवातिम एयरबेस को एक ‘बैलिस्टिक मिसाइल’ से निशाना बनाने का दावा किया. इसके अलावा ग्रुप की ओर से कहा गया कि उसने यमन के अल-जौफ प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन को मार गिराया है.

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरेया ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, “गाजा पट्टी में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के समर्थन में, हमने नेवातिम एयरबेस की ओर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंच गई.” अल मसीरा टीवी का संचालन हूती ग्रुप करता है.

अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी: सीरिया

सरिया ने कहा, “हमारे हवाई सुरक्षा बलों ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी हासिल की, जो आज शुक्रवार तड़के अल-जौफ प्रांत के हवाई क्षेत्र में शत्रुतापूर्ण मिशन को अंजाम दे रहा था.”

प्रवक्ता ने कहा, “इस ड्रोन को मार गिराने के साथ ही नवंबर 2023 से अब तक इस तरह के कुल 12 ड्रोन मारे गए हैं.”

सारेया ने कहा, “हम इजरायली दुश्मन (लाल सागर में) पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखेंगे. साथ ही फिलिस्तीनी और लेबनानी लोगों का समर्थन करते रहेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप के सैन्य अभियान ‘तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गाजा और लेबनान पर इजरायली आक्रमण बंद नहीं हो जाता.’

इससे पहले, अल-मसीरा टीवी ने दावा किया कि अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने यमन के होदेइदाह प्रांत पर दो हवाई हमले किए, जिसकी पुष्टि गठबंधन ने अभी तक नहीं की है.

यमन के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करने वाला हूती ग्रुप, क्षेत्रीय जल और उससे आगे के क्षेत्रों में ‘इजरायल से जुड़े’ जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.

ग्रुप इजरायल में भी मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है. उसका दावा है वह ये कार्रवाइयां गाजा में फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन जताने के लिए है.

हूती ग्रुप का हमला तेज

सितंबर के अंत से हूती ग्रुप ने हमले तेज कर दिए हैं, जब इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया था.

इसके जवाब में, इजरायली सेना ने यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं. वहीं पानी में तैनात अमेरिकी-ब्रिटिश नौसैनिक गठबंधन ग्रुप को रोकने के लिए उसके ठिकानों पर छिटपुट हमले कर रहा है.

आईएएनएस

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

8 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

11 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

40 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

46 minutes ago