शनि देव और राशिचक्र.
Shani Margi 2024 Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्यायकर्ता और कर्मफल दाता कहा गया है. कहा जाता है कि शनि देव प्रत्येक इंसान को उसके कर्मों का फल जरूर देते हैं. शनि देव जब कभी भी अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर प्रत्येक राशि के जातकों पर पड़ता है. शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और 15 नवंबर से इसी राशि में सीधी चाल शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि की इस चाल का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.
इस राशि के लिए शनि का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है. शनि देव मार्गी होकर इस राशि से जुड़े जातकों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे. शनि मार्गी की अवधि में कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनस्तर ऊंचा होगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं. कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. परिवार में पिता से आर्थिक लाभ होगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.
इस राशि के लिए शनि का मार्गी होना शुभ है. शनि देव की कृपा से भविष्य में सभी कार्य पूरे होंगे. बिजनेस से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. कारोबार में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर तनाव कम होगा. नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. संतान के कार्यों से प्रतिष्ठा मिलेगी. कार्यक्षेत्र में लाभ होगा.
शनि का कुंभ राशि में मार्गी होना कन्या राशि के लिए शुभ है. इस दौरान पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी. अगर किसी प्रकार की बीमारी से जूझ रहे हैं तो उससे मुक्ति मिलेगी. कोर्ट-कचहरी का मसला हल होगा. जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा. घर में धन की स्थिति अच्छी होगी. मानसिक विकार दूर होंगे. अनावश्यक तनाव दूर होगा. निवेश से जुड़े कार्यों से लाभ होगा.
मार्गी होकर शनि देव कुंभ राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे. शनि की सीधी चाल से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में माता-पिता का आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. किसी बड़ी योजना को मूर्त रूप देंगे.
WPL Auction में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 27 स्लॉट्स के लिए होने वाले मिनी…
Mainpuri Father Shoots Daughter: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपनी मर्जी से शादी करने…
Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…
Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…
लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल…
Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…