दुनिया

Donald Trump की जीत के बाद इजरायल ने अमेरिका में नियुक्त किया नया राजदूत

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने येचिएल लीटर (Yechiel Leiter) को संयुक्त राज्य अमेरिका में इजरायल का नया राजदूत नियुक्त किया है. नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ (Xinhua News Agency) के मुताबिक, 65 वर्षीय येचिएल लीटर ने इजरायल के कई उच्च सरकारी पदों पर काम किया है. उन्होंने शिक्षा मंत्रालय में उप महानिदेशक, वित्त मंत्रालय में चीफ-ऑफ-स्टाफ और इजरायल पोर्ट्स कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी हैं.

अमेरिकी संस्कृति की गहरी जानकारी

बयान में बताया गया कि लीटर का जन्म अमेरिका में हुआ था और वे अमेरिकी प्रशासन और समाज को गहराई से समझते हैं. उन्हें “बेहद सक्षम राजनयिक” और “वाक्पटु वक्ता” कहा गया है, जिनके पास अमेरिकी संस्कृति और राजनीति की गहरी जानकारी है.

लीटर जनवरी 2025 में अपने अपना नया पद संभालेंगे. वे इजरायल के वर्तमान राजदूत माइकल हर्ज़ोग (Michael Herzog) का स्थान लेंगे, जिन्होंने अमेरिका में तीन वर्षों तक इजरायल का प्रतिनिधित्व किया है.

अमेरिकी चुनावों के बाद नियुक्ति

लीटर की यह नियुक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कुछ दिनों बाद की गई है. जनवरी 2025 में ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना पद संभालेंगे. ट्रंप की जीत पर नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, “प्रिय डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप, ऐतिहासिक वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत है और यह इजरायल-अमेरिका के गठबंधन को और मजबूत बनाएगी. यह एक बड़ी जीत है!”

इजरायल के लिए अमेरिका का समर्थन हमेशा से अहम रहा है, खासकर तब जब वह गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष में जुटा हुआ है. नई सरकार के तहत, इजरायल अमेरिका के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने का प्रयास करेगा.


ये भी पढ़ें- Pakistan के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 से ज्यादा लोगों की मौत


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago