अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी दे दी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ”मोदी ने गारंटी दी है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी.” वहीं जब पीएम मोदी ने लोगो का अभिवादन किया तो पूरा स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा.
दुबई में एक नया सीबीएसई कार्यालय
अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “1.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र संयुक्त अरब अमीरात के स्कूलों में पढ़ रहे हैं. पिछले महीने यहां आईआईटी दिल्ली परिसर में मास्टर कोर्स शुरू किया गया था और जल्द ही दुबई में एक नया सीबीएसई कार्यालय खोला जाएगा. ये संस्थान यहां भारतीय समुदाय को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में सहायक होंगे.”
हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का है
अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का है. अतीत में हमने हर दिशा में अपने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है. दोनों देश साथ-साथ चले हैं, साथ-साथ आगे बढ़े हैं. आज UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है. आज UAE सातवां सबसे बड़ा निवेशक है. ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दोनों देश काफी सहयोग कर रहे हैं. आज भी हमारे बीच जो एमओयू साइन हुए हैं वे इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं. हम अपनी वित्तीय प्रणाली को एकीकृत कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और यूएई की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. समुदाय और संस्कृति के क्षेत्र में, भारत-यूएई ने जो हासिल किया है वह दुनिया के लिए एक मॉडल है.”
अबू धाबी में बने मंदिर का किया जिक्र
अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2015 में जब मैंने आप सभी की ओर से उन्हें(शेख मोहम्मद बिन जायद) अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी. अब इस भव्य (BAPS) मंदिर का उद्घाटन करने का समय आ गया है.”
पीएम करेंगे मंदिर का उद्धघाटन
बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. इस मंदिर में 14 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर देव-प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.
उद्घाटन समारोह से पहले इस मंदिर की अनेक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. यह अबू धाबी में बना पहला हिंदू मंदिर है, जिसका निर्माण अबू धाबी के कल्चरल डिस्ट्रिक्ट में 27 एकड़ क्षेत्र में किया गया है. इस मंदिर के निर्माण कार्य में 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लागत आने का अनुमान है.
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिए जाने पर जताया आभार
अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि यूएई ने मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार-द ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है. ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का, आप सभी का है.”
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…