खेल

BAN vs SL: श्रीलंका के खिलाफ T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी गई टीम की कमान

Bangladesh Announce Squads Against SriLanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम मार्च में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी. जहां दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20, वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 और पहले दो वनडे मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. नजमुल हुसैन शान्तों की अगुवाई में बांग्लादेश टीम घरेलू सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी.

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान

नजमुल हुसैन शान्तों के कप्तान बनने के बाद बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को बोर्ड की मीटिंग में शान्तों को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई. शाकिब अल हसन पिछले महीने सामने आई रेटिनल समस्या से लगातार उबर रहे हैं और टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं.  जिसके बाद नये कप्तान के नाम का ऐलान किया गया है.

तमीम इकबाल 2024 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की केंद्रीय अनुबंध सूची में सबसे बड़ी चूक में से एक थे और वह दो टीमों से भी बाहर हो गए हैं. शोरफुल इस्लाम दोनों टीमों में शामिल हैं. अनकैप्ड ऑफ स्पिनर एलिस अल इस्लाम को T20I टीम में जगह मिली है.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, अनामुल हक बिजॉय, मोहम्मद नईम शेख, तौहीद हृदोय, सौम्य सरकार, शक महेदी हसन, महमुदुल्लाह, ताइजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, अलीस अल इस्लाम.

बांग्लादेश वनडे टीम (पहले दो मैच के लिए)

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान.

ये भी पढ़ें-

वेस्टइंडीज के हिस्से में पहली बार आया आईसीसी का ये अवॉर्ड, इस तेज गेंदबाज की बदौलत हुआ संभव

U19 World Cup में भारत के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा, कप्तान उदय सहारन समेत 4 दिग्गज को मिला तोहफा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

18 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

30 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

32 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

55 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

1 hour ago