दुनिया

“भारत, चीन और ब्राजील ने अगर रूस से तेल खरीदा, तो…”, ट्रंप के बाद अब धमकी पर उतरे NATO चीफ, जानें क्या कहा

नाटो महासचिव मार्क रूट (Mark Rutte) ने भारत, चीन और ब्राज़ील को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये देश रूस के साथ व्यापार जारी रखते हैं, तो उन्हें अमेरिका की ओर से 100 फीसदी सेकेंडरी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. अमेरिकी कांग्रेस में सांसदों से मुलाकात के दौरान रूट ने इन देशों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति समझौते को गंभीरता से लेने के लिए राज़ी करें.

Mark Rutte ने 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी

मार्क रूट ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी इन तीनों देशों, विशेष रूप से अगर आप भारत के पीएम हैं, चीन के राष्ट्रपति या फिर बीजिंग के हैं, तो आपसे अपील है कि वे इस पर ध्यान दें, क्योंकि यह उनके ऊपर बहुत भारी पड़ सकता है.” उन्होंने आगे कहा, “कृपया पुतिन को फोन करें और कहें कि वह शांति वार्ता को गंभीरता से लें, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका असर ब्राज़ील, भारत और चीन पर बुरी तरह पड़ेगा.”

अमेरिका युक्रेन को सप्लाई करेगा हथियार

वहीं, नाटो प्रमुख (Mark Rutte) ने यह भी कहा कि यूरोप शांति वार्ता से पहले यूक्रेन को सबसे मज़बूत स्थिति में लाने के लिए हर संभव आर्थिक मदद देगा. उन्होंने बताया कि ट्रंप के साथ हुए समझौते के तहत अब अमेरिका यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियार देगा. अमेरिका की ओर से युक्रेन को की जाने वाली हथियारों की इस सप्लाई का पैसा यूरोपीय देश देंगे.

जब उनसे (Mark Rutte) पूछा गया कि क्या यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें भी दी जाएंगी, तो रूट ने जवाब दिया, “यह सिर्फ रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक भी है. इसमें हर तरह के हथियार शामिल हैं, लेकिन अभी इस पर विस्तृत चर्चा नहीं हुई है. इस पर अब पेंटागन, यूरोप में सुप्रीम एलाइड कमांडर और यूक्रेनी नेतृत्व मिलकर काम कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- क्या ट्रंप कर रहे हैं मास्को में अटैक का प्लान? रूस के खिलाफ जेलेंस्की को दिया गोल्डन ऑफर

यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियारों की नई खेप देने का ऐलान किया है और साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 50 दिनों के भीतर शांति समझौता नहीं हुआ, तो रूस से सामान खरीदने वालों पर 100 प्रतिशत तक सेकेंडरी टैरिफ लगाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

13 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

39 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

51 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

56 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago