Nawaz Sharif Pakistan: पाकिस्तान की राजनीति में भारत का जिक्र हमेशा होता है. चुनाव में जीतने के लिए हमेशा ही भारत विरोधी दलीलें दी जाती है. पूर्व पीएम इमरान खान भी पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलकर ही पीएम बने थे. अब ऐसे मुल्क से अगर भारत के लिए कोई तारीफ की बात सामने आ जाए तो यकीनन यह बड़ी खबर होगी. कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ भी है. मियां नवाज शरीफ ने पाकिस्तान में एक बातचीत के दौरान भारत की तारीफ की है. नवाज शरीफ ने भारत की ओऱ इशारा करते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी चांद तक पहुंच गए लेकिन अब जमीन में भी खड़े नहीं हो पाए हैं.
दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए इशारों में ही भारत का जिक्र किया है. नवाज शरीफ ने कहा कि हमारे जैसे कुछ ही मुल्क ऐसे होंगे और हम उसमें आखिर में होंगे. इसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि हम खुद हैं. हमने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी है. उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क कहां पहुंचा होता. हमारे आसपास के मुल्क चांद पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह से तो देश नहीं चल सकता है. आगे कहा कि बिजली की कितनी की लोड शेडिंग थी हमने कितना कम किया था.़
गौरतलब है कि इससे पहले नवाज शरीफ ने देश के संकटों के लिए शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा था कि नकदी संकट से जूझ रहे देश की परेशानियों के लिए न तो भारत जिम्मेदार है और न ही अमेरिका, बल्कि ‘हमने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी’ है. बता दें कि नवाज शरीफ तीन टर्म प्रधानमंत्री रह चुके हैं और एक बार फिर पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं. कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान जहां (अपनी अर्थव्यवस्था की स्थिति में) है…यह भारत, अमेरिका या यहां तक कि अफगानिस्तान द्वारा नहीं किया गया है. वास्तव में, हमने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है…उन्होंने (सेना ने) एक चयनित (शासन) थोपा है.
यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: IDF को चकमा देकर फिर बच निकला सिनवार, इजरायल में 7 अक्टूबर को खेला था ‘खूनी खेल’
रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने 2018 के चुनावों में धांधली करके इस देश पर हमला किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई और अर्थव्यवस्था में गिरावट आई. नवाज शरीफ ने पिछले हफ्ते टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम एक संबोधन में वरिष्ठ न्यायाधीशों को उन्हें सत्ता से हटाने के लिए मजबूर करने के लिए 2014-17 के सैन्य प्रतिष्ठान को दोषी ठहराया था, उन्होंने इस स्थिति के लिए उच्च न्यायपालिका पर भी हमला किया.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…