देश

“मैं कुश्ती को त्यागती हूं…”, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को WFI का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने किया ऐलान

WFI: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. देश को गौरवान्वित करने वाले पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि बीजेपी नेता और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद इन पहलवानों ने राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर जमकर विरोध किया था. बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहलवानों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट भावुक नजर आए. साक्षी मलिक की आंखों में आंसू छलक रहे थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं.

’40 दिनों तक हम सड़कों पर सोए’

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं.” उन्होंने आगे कहा कि फेडरेशन के खिलाफ लड़ाई में बहुत साल लगे. आज जो अध्यक्ष बना है, वो उसके बेटे से भी प्रिय है या उसका राइट हैंड कह लीजिए. किसी महिला को भागीदारी नहीं दी गई.

‘पता नहीं इस देश में कैसे न्याय मिलेगा’

वहीं पहलवान संगीता फोगाट ने कहा कि- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग देश में ऐसे पदों पर चुने जा रहे हैं. अब, लड़कियों को फिर से परेशान किया जाएगा. यह दुखद है कि इसके खिलाफ लड़ने के बाद भी हम कोई बदलाव नहीं ला सके. मुझे नहीं पता कि हमारे अपने देश मे न्याय कैसे मिलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago